Kanya Rashifal, August 2023: कन्या राशि वालों के जीवन में मचेगी बड़ी उथल-पुथल, मिल सकता है धोखा, पढ़ें पूरा राशिफल

Kanya Rashifal August 2023 (Virgo Horoscope August 2023): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त महीना? जानिए अपना करियर, आर्थिक, पारिवारिक, प्रेम और स्वास्थ्य राशिफल।

kanya rashi august rashifal 2023

Kanya Rashi August Rashifal 2023 In Hindi

Kanya Rashifal August 2023 (Virgo Horoscope August 2023): अगस्त महीने में कन्या राशि वालों का आर्थिक जीवन थोड़ा उथल-पुथल रहेगा। आपके खर्च काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे। वहीं 18 अगस्त 2023 तक आपकी लव लाइफ और निजी जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। वहीं बृहस्पति की दशा के कारण आपको आर्थिक मामलों में काफी दिक्कत झेलनी पड़ सकती हैं। अब जानिए अपना विस्तृत राशिफल।

कन्या राशि अगस्त 2023 करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope August 2023)

करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए ये महीना मिले-जुले परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। बृहस्पति आपके आठवें भाव में मौजूद रहेंगे। शुक्र ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं, ग्रहों की ये स्थिति करियर के लिहाज से कुछ शुभ संकेत दे रही है। छठे भाव में शनि मौजूद हैं जिस कारण आपके अंदर अपने काम को लेकर ज्यादा प्रतिबद्धता और समर्पण विकसित होगा जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। हालांकि महीने के बीच-बीच में आपको करियर में परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। 15 तारीख के बाद से पहले भाव में मंगल की मौजूदगी के कारण आपको करियर में मिलने वाले विकास में बाधा आने के संकेत हैं।

कन्या राशि अगस्त 2023 आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope August 2023)

राहु और बृहस्पति एक साथ आपके आठवें भाव में मौजूद रहेंगे जिस कारण इस महीने ज्यादा खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र की स्थिति के कारण पैसों की हानि हो सकती है। इस राशि वालों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ा लोन लेने की जरूरत भी पड़ सकती है। ऐसे में अपने खर्चों पर कंट्रोल करें। बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपको बिजनेस में भी परेशानियां आ सकती हैं।

कन्या राशि अगस्त 2023 स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Health Horoscope August 2023)

अगस्त राशिफल 2023 के मुताबिक कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य के लिहाज से महीना मिला जुला रहेगा। आपको पाचन संबंधी और सिर दर्द से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको आंखों के संक्रमण की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आपको मोटापे से संबंधित दिक्कत भी आ सकती है। आपको खाने-पीने पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशि अगस्त 2023 प्रेम व वैवाहिक राशिफल (Virgo Love Horoscope August 2023)

कन्या राशि वालों को प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में आकर्षण की कमी महसूस हो सकती है। आपका अपने साथी के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। हो सकता है आप अपने साथी से बात करते समय अपना धैर्य खो दें जिससे आपका रिश्ता मुश्किल में पड़ सकता है। जिन जातकों की अभी शादी नहीं हुई है उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

कन्या राशि अगस्त 2023 पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक कन्या राशि वालों को कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पति के चौथे भाव के स्वामी के रूप में आठवें भाव में मौजूद होने के कारण परिवार में कड़वाहट आने के संकेत हैं। शनि छठे भाव में हैं जिस कारण आपके परिवार में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

कन्या राशि अगस्त 2023 उपाय (Virgo August 2023 Remedies)

कन्या राशि वाले अगस्त महीने को शुभ बनाने के लिए रोजाना 41 बार ॐ राहवे नम: का जाप करें। साथ ही दुर्गा चालीसा पढ़ें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited