Kark Rashi Rashifal 2023: कर्क राशि पर शनि ढैय्या का होगा प्रारंभ, जानें कैसा बीतेगा पूरा साल

Kark Rashi Rashifal 2023 (Cancer Yearly Horoscope 2023) Kark Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: कर्क राशि वालों को करियर और निजी जीवन में सफलता मिलेगी। शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) रहने के बावजूद आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

kark rashifal 2023

Kark Rashifal 2023: कर्क राशिफल 2023

Kark Rashi Rashifal 2023 (Cancer Yearly Horoscope 2023) Kark Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: वर्ष की शुरुआत में ही आप पर शनि ढैय्या का प्रारंभ हो जाएगा। 17 जनवरी 2023 से आप पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। इस साल आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में ही आपके भाग्य स्थान में ही विराजमान रहेंगे और आपकी सभी तरह से रक्षा करते रहेंगे। कर्क वालों के लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। अष्टम भाव में शनि का प्रभाव आपको मानसिक परेशानियां देगा। यदि आप मानसिक परेशानियों से बच पाए तो ये वर्ष आपके लिए तरक्की प्रदान करने वाला साबित होगा। आगे विस्तार से जानिए कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल।

कर्क करियर राशिफल 2023 (Kark Career Rashifal 2023)

वर्ष की शुरुआत में करिअर में कुछ अच्छे बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन होने के साथ-साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। करियर में आप इस वर्ष खूब तरक्की करने वाले हैं।

कर्क वित्त राशिफल 2023 (Kark Finance Rashifal 2023)

ये वर्ष आपको आर्थिक तौर पर मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप जिस किसी काम को करने की कोशिश करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अप्रैल के महीने में सूर्य महाराज भी आपके एकादश भाव में रहकर आमदनी में वृद्धि कराएंगे। पूरे साथ शनि महाराज आपके अष्टम भाव में बने रहेंगे इसलिए आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए क्योंकि पैसा डूबने के संकेत मिल रहे हैं। मई से जुलाई के बीच थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। धन को लेकर चिंताएं रहेंगी।

कर्क व्यापार राशिफल 2023 (Kark Business Rashifal 2023)

बिजनेस जगत से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत में शनि सप्तम और राहु महाराज दशम भाव रहेंगे जो आपके व्यापार के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। अक्टूबर से दिसंबर के बीच आपके व्यापार में अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी जिससे पूर्व में चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कुछ ऐसी योजनाओं पर काम करना होगा जो आपको पसंद नहीं होंगी। इस वर्ष के बीच जुलाई और नवंबर में कोई खास अवसर आपको प्राप्त हो सकता है।

कर्क धन राशिफल 2023 (Kark Money Rashifal 2023)

कर्क राशि वालों की वर्ष 2023 में धन और लाभ की स्थिति देखी जाए तो आपके लिए ये साल अनुकूल रहने वाला है। लेकिन अष्टम भाव में शनि महाराज की उपस्थिति होने से कुछ खर्चे भी बराबर लगे रहेंगे। दीर्घकालीन निवेश से आपको लाभ मिलेगा क्योंकि इससे अच्छा धन कमाने में आप सफल रहेंगे। बृहस्पति महाराज आपके भाग्य स्थान को प्रबल बनाएंगे जिससे धन और लाभ के मामलों में सुनहरी सफलता आपको मिलती हुई नजर आ रही है। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे।

कर्क प्रेम राशिफल 2023 (Kark Love Rashifal 2023)

पूरे वर्ष कर्क राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन अप्रैल तक कई परेशानियों के बावजूद आप अपने रिश्ते को संभालने में सफल रहेंगे। मई के महीने में आपके रिश्तों में तनाव ओर बढ़ सकता है। किसी न किसी बात पर जीवनसाथी के साथ झगड़ा होता रहेगा। लेकिन उसके बाद आप अपने रिश्ते में काफी अनुकूलता महसूस करेंगे।

कर्क शिक्षा राशिफल 2023 (Kark Education Rashifal 2023)

शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। यदि आप अपने अंतिम वर्षों में है तो आपका कैंपस इंटरव्यू में चयन हो सकता है। आपको अच्छी सैलरी की नौकरी मिल सकती है। ये साल उच्च शिक्षा के लिए अत्यंत अनुकूल रहने की संभावना है। आपको इस साल अपने मनपसंद पाठ्यक्रम में दाखिला प्राप्त करने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप विदेश में जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो ये सपना आपका पूरा हो सकता है।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2023 (Kark Health Rashifal 2023)

शनि महाराज आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको लगातार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मेडिकल चेकअप कराते रहना होगा ताकि कोई भी बीमारी शुरू होने से पहले ही आप उसे पकड़ सकें। खासतौर से मई के महीने में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको छाती या फेफड़ों का संक्रमण हो सकता है।

कर्क राशिफल 2023 ज्योतिषीय उपाय (Kark Rashifal 2023 Astrological Remedies)

पूर्णिमा का व्रत आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आपके लिए श्री शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र या शिवाष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा। सोमवार के व्रत करने से आपको लाभ मिलेगा। आपके लिए मोती रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहेगा। साथ ही श्री शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

2023 Horoscope Mesh To Meen Rashi In Hindi (सभी राशियों का 2023 का राशिफल)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited