Kark Rashifal, August 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त महीना, पढ़ें पूरा राशिफल

Kark Rashifal August 2023 (Cancer Horoscope August 2023): कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त महीना? जानिए अपना करियर, आर्थिक, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक राशिफल हिंदी में यहां।

cancer august horoscope 2023

Cancer August Horoscope 2023 In Hindi

Kark Rashifal August 2023 (Cancer Horoscope August 2023): अगस्त महीने में कर्क राशि वालों को नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पति का दसवें भाव में गोचर आपको परेशान कर सकता है। शनि के आठवें भाव में होने के कारण आपको करियर को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। नौकरी में काफी दबाव रहेगा। शनि सातवें भाव के स्वामी के रूप में मौजूद है जिस कारण आपके रिश्तों में दिक्कतें आ सकती हैं। पंडित सुजीत जी महाराज से जानिए अगस्त महीने का करियर, आर्थिक, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक राशिफल।

कर्क राशि अगस्त 2023 करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope August 2023)

ये महीना करियर के लिहाज से कुछ खास अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। आप पर काम का काफी ज्यादा दबाव रहेगा। इस महीना आपको अपने करियर में सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि नौकरी जाने का भी खतरा दिखाई दे रहा है। इस महीने नौकरी में बदलाव की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। बिजनेस में भी इस महीने कुछ खास लाभ होता नहीं दिखाई दे रहा है।

कर्क राशि अगस्त 2023 आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope August 2023)

कर्क राशि वालों के लिए शनि के आठवें और बृहस्पति और राहु के दसवें भाव में होने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में बदलाव की भी प्रबल संभावना है। आर्थिक विकास में बाधा आ सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों को प्रतिद्वंदियों से लगातार टक्कर मिलती रहेगी। इस महीने धन का मैनेज करने में भी बाधा आ सकती है।

कर्क राशि अगस्त 2023 स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Health Horoscope August 2023)

मासिक राशिफल अगस्त 2023 के अनुसार कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। इस महीने आराम मिलने की कम ही संभावना है। केतु के चौथे भाव में होने के कारण माता की सेहत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। शनि आठवें भाव में मौजूद हैं जिसके कारण आपको दांतों में दर्द और आंखों में जलन महसूस हो सकती है। इस महीने आप पैर में दर्द की दिक्कत का भी सामना करेंगे।

कर्क राशि अगस्त 2023 प्रेम व वैवाहिक राशिफल (Cancer Love Horoscope August 2023)

कर्क राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आएंगी। शनि के आठवें भाव में मौजूद होने के कारण आपके करीबी रिश्तों में खटास आ सकती है। मंगल के शुभ स्थिति में रहने के कारण आप अपने प्रिय के साथ अच्छे ढंग से बातचीत करने में सक्षम होंगे। वहीं विवाहित जातकों को जीवन में संतुष्टि महसूस होगी।

कर्क राशि अगस्त 2023 पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope August 2023)

कर्क राशि वालों को इस महीने पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपको अपने परिवार वालों से बात करने समय बेहद धैर्य रखने की जरूरत होगी। दरअसल परिवार में खुशी का माहौल रखने के लिए जिस आपसी समझ की जरूरत होती है, उसकी अगस्त में कमी रहने की आशंका है। बृहस्पति की दसवें भाव में मौजूदगी से परिवार के लोगों में अहंकार और असुरक्षा की भावना ज्यादा देखने को मिलेगी।

कर्क राशि अगस्त 2023 उपाय (Cancer August 2023 Remedies)

कर्क राशि वाले शुभ प्रभाव के लिए पूरे महीने रोजाना 20 बार ॐ चंद्राय नम: का जाप करें। चंद्र को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन यज्ञ और हवन करें।

अगस्त मासिक राशिफल 2023, चुनें अपनी राशि

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited