Kark Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें कर्क वार्षिक राशिफल 2024

Kark Rashifal 2024 (कर्क राशिफल 2024) ,Cancer Horoscope 2024: नए साल में कर्क राशि वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। यहां जानिए नव वर्ष 2024 आपकी करियर, लव, पारिवारिक और स्वास्थ्य लाइफ के लिए कैसा रहेगा।

kark rashifal 2024

Kark Varshik Rashifal 2024 in Hindi

Kark Rashifal 2024 (कर्क राशिफल 2024) ,Cancer Horoscope 2024: चतुर्थ राशि कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। इस राशि के जातक समाजसेवी व राजनीति में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी होते हैं। न्यायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न है मोती। पुखराज भी धारण कर सकते हैं। अब जानिए नया साल आपके लिए कैसा रहेगा।

Cancer Yearly Horoscope 2024 In Hindi

कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Cancer Health Horoscope 2024)

विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हेल्थ अच्छी रहेगी। 15 फरवरी तक लीवर के पेशेन्ट को थोड़ी प्राब्लम रह सकती है। मार्च के बाद समय अच्छा रहेगा। बी पी तथा श्वांश के रोगी सावधानी बरतेंगे। स्किन तथा कफ सम्बंधित रोग की संभावना है।

कर्क राशि करियर राशिफल 2024 (Cancer Career Horoscope 2024)

इस वर्ष आप अपने जॉब में आशातीत उन्नति करेंगे। फ़िल्म, टीचिंग, मीडिया व आईटी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। 14 मार्च से 16 सितंबर के बीच मीडिया व बैंकिंग जॉब में प्रमोशन या जॉब चेंज की संभावना है। व्यवसाय में उत्थान है। इस वर्ष जॉब में अप्रैल के बाद विदेश जाने की संभावना रहेगी। करियर के हिसाब से यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस मैन खूब प्रगति करेंगे। (Read Here- Career Horoscope 2024)

कर्क राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Cancer Love And Marriage Horoscope 2024)

लव लाइफ बेहतर रहेगा। इस वर्ष आपका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। फरवरी तक प्रेम में तनाव हो सकता है। लव लाइफ इस वर्ष विवाह के रूप में बदलेगी। 15 मई से 15 अगस्त तक तथा फिर नवम्बर का समय युवाओं के लिए प्रेम विवाह का अच्छा समय है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। (Read Here- Love Horoscope 2024)

कर्क राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Cancer Finance Horoscope 2024)

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। गृह निर्माण व व्यय की अधिकता रहेगी तथा अप्रैल के बाद स्थिति लाभप्रद रहेगी। 17 अगस्त से नवम्बर तक फिर वर्षान्त के बीच कोई मकान या जमीन क्रय कर सकते हैं। इस वर्ष आप धन का बहुत सुंदर निवेश रियल स्टेट व म्यूच्यूअल फंड में करेंगे। स्वर्ण आभूषण क्रय करेंगे। मई व जुलाई मध्य वाहन क्रय करने का सुखद संयोग बनेगा।

कर्क राशि शुभ समय 2024 (Cancer Zodiac Shubh Time 2024)

मार्च तक फिर 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत अच्छा है। अगस्त व नवम्बर माह आर्थिक व संतान की प्रगति के लिए बेहतर रहना चाहिए। संतान की प्रगति के लिये यह वर्ष बहुत ही श्रेयस्कर है।

कर्क राशि के उपाय 2024 (Cancer Zodiac Upay 2024)

प्रत्येक पूर्णिमा व सोमवार को व्रत रहें। भगवान शिव की पूजा करते रहें। चन्द्रमा राशि स्वामी है। चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।हर सोमवार को चावल का दान करें। शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक करें। महामृत्युंजय मंत्र का नित्य जप करें। माता पिता के शुभ आशीर्वाद प्रतिदिन प्राप्त करते रहें। पूर्णिमा की रात्रि में हवन करें। सुंदरकांड का पाठ करते रहें।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited