Kartik Month 2023: कार्तिक मास का हुआ आरंभ, जान लें इस महीने में आने वाले व्रत, त्योहार के बारे में

Kartik Month 2023: शरद पूर्णिमा की समाप्ति के साथ ही कार्तिक महीने की शुरुआत हो गई है। इस साल कार्तिक मास की शुरुआत 29 अक्टूबर यानि आज से हो रही है। इस महीने का समापन 27 नवंबर को होगा। कार्तिक का महीना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस महीने के व्रत, त्योहार के बारे में।

Kartik Maas 2023 Festivals, Vrat
Kartik Maas 2023 Date: कार्तिक माह प्रारंभ हो गया है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का बहुत महत्व है। यह महीना सबसे अच्छा महीना माना जाता है। सभी प्रमुख हिंदू त्योहार इसी महीने में आते हैं। कार्तिक मास स्नान के लिए बहुत खास होता है। इस माह पवित्र जलधाराओं में स्नान करना अत्यंत लाभकारी होता है। 2023 में, कार्तिक का महीना रविवार, 29 अक्टूबर, 2023 यानि आज से शुरू हो रहा है। कार्तिक का महीना 27 नवंबर तक रहेगा। कार्तिक का महीना कार्तिक पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। इस दिन लोग मुख्य रूप गंगा नदी में स्नान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक मास में पड़ने वाले तीज, त्योहार के बार में। यहां देखें पूरी लिस्ट।
संबंधित खबरें

कार्तिक महीने में पड़ने वाले मुख्य व्रत, त्योहार (Kartik Maas 2023 Festivals, Vrat)

मासिक कार्तिगाई और रोहिणी व्रत31 अक्टूबर 2023
करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी1 नवंबर, 2023
रमा एकादशी9 नवंबर 2023
धनतेरस10 नवंबर 2023
दिवाली12 नवंबर 2023
गोवर्धन पूजा13 नवंबर 2023
भैया दूज14 नवंबर 2023
छठ पूजा महापर्व17 से 20 नवंबर तक
देवउत्थान एकादशी23 नवंबर 2023
तुलसी विवाह24 नवंबर 2023

कार्तिक मास महत्व ( Kartik Mass Importance)

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। कार्तिक माह में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। कार्तिक का महीना पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ होता है और इस महीने में प्याज, लहसुन, मांस और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। यह महीना देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का समय है। कार्तिक मास चातुर्मास का अंतिम और चौथा महीना है। कार्तिक माह में स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व है।
संबंधित खबरें
End Of Feed