Kartik Month 2023: कार्तिक माह कब से शुरू हो रहा है, जानें इस महीने किन उपायों को करने से खुलेगी किस्मत
Kartik Month 2023: कार्तिक का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में पवित्र नदी में स्नान, दान और तुलसी की पूजा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। जानिए कार्तिक माह कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में राशि अनुसार क्या उपाय करना चाहिए।

Kartik Month 2023
Kartik Month 2023: इस वर्ष कार्तिक माह 29 अक्टूबर 2023 को प्रारंभ हो रहा है। यह 27 नवंबर 2023 को कार्तिक पूर्णिमा पर समाप्त होगा। कार्तिक माह तपस्या और उपवास का महीना है और इस माह में भगवान की पूजा और आराधना से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कार्तिक माह में पूजा व व्रत का विशेष महत्व है। इस माह में विष्णु पूजा करें तथा रात्रि में चंद्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। मन की एकाग्रता के लिए विशेष ध्यान पूजा का भी विधान है। तुलसी पूजा के लिए यह माह प्रसिद्ध है। तुलसी विष्णुप्रिया हैं। धन धान्य व सौभाग्य में वृद्धि के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी आवश्यक है। आइए अब जानते हैं कार्तिक माह में प्रत्येक राशि के अनुसार दैहिक,दैविक तथा भौतिक संतापों को दूर करने के लिए
राशि अनुसा करें उपाय
मेष- भगवान विष्णु जी के साथ हनुमान जी की भी पूजा करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ तथा गेहूं का दान करें। श्री सूक्त का पाठ फलदायी है।
संबंधित खबरें
वृष-श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सोमवार व शुक्रवार को चावल तथा चीनी का दान करें। गोशाला में गाय का भोजन दान करें।
मिथुन-दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ शुभदायी है। बुधवार को मूंग की दाल का दान करें । अन्न का दान करना लाभकारी है।
कर्क-शिव उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। प्रत्येक सोमवार को सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 21 बार पाठ करें। किसी एक सोमवार को अपने वजन के बराबर चावल का दान करें।
सिंह- प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें । सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।
कन्या- प्रातःकाल ब्रम्हमुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। अन्न दान करें। बुध के बीज मंत्र का जप करें। जॉब में उन्नति के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
तुला- प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। श्री गणेश व लक्ष्मी पूजा करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।
वृश्चिक- रोगों से मुक्ति के लिए हनुमानबाहुक व बजरंगबाण का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को श्री अरण्यकाण्ड का भी पाठ करें। गुड़ का दान करें।
धनु-श्री रामचरितमानस का सम्पूर्ण पाठ करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ छात्रों के लिए बहुत ही लाभदायी है।
मकर- शिव पूजा करें।शनि के बीज मंत्र का जप करें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ भी करें। शनिवार को तिल का दान करें।
कुंभ- जॉब व व्यवसाय में उन्नति के लिए इस माह सम्पूर्ण श्री रामचरित मानस का पाठ पूर्ण करें। बुधवार को उड़द का दान करें। शनिवार को काले वस्त्रों का दान करें।
मीन- छात्र प्रतियोगिता में सफलता के लिए गुरु के बीज मंत्र के साथ साथ चंद्रमा के भी बीज मंत्र का जप करें। तुलसी का पत्ता विष्णु जी को अर्पित करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

आज का पंचांग 16-06-2025: जानिए तिथि, नक्षत्र, योग और मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी

इन 6 मेहंदी डिजाइनों से खुलते हैं किस्मत के द्वार, जानिए कौन-सी आकृति है सबसे शुभ

कुंडली में इन ग्रहों के खराब होने पर बनता है जेल जाने का योग, समय रहते सुधार करना जरूरी

ऐसे ही नहीं आते सांपों के सपने, जीवन की इन बड़ी घटनाओं के देते हैं संकेत

15 जून से 15 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानिए किन राशियों पर बरसेगा पैसा तो किसे करना पड़ेगा संघर्ष – जानिए पूरी भविष्यवाणी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited