Kartik Pradosh Vrat 2024: कब रखा जाएगा कार्तिक महीने का पहला प्रदोष व्रत, यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Kartik Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार रखा जाता है। ये व्रत शिव जी को समर्पित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Kartik Pradosh Vrat 2024

Kartik Pradosh Vrat 2024: प्रदोष का व्रत भगवान शिव जी की पूजा को समर्पित होता है। इस व्रत में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इसको त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों में ही पड़ता है। प्रदोष का व्रत संतान की तरक्की और संतान सुख की प्राप्ति के लिए उत्तम माना गया है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा सदा साधक पर बनी रहती है। कार्तिक महीने का प्रदोष व्रत बहुत ही खास होता है, क्योंकि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन पहला कार्तिक प्रदोष व्रत भी होता है और इस दिन धनतेरस का भी पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

Kartik Pradosh Vrat 2024 (कार्तिक मास पहला प्रदोष व्रत 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत इस बार 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी और इसका समापन 30 अक्तूबर को दोपहर में 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए कार्तिक महीने का पहला प्रदोष व्रत 29 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा। इसी दिन धनतेरस का भी त्योहार मनाया जाएगा।

Kartik Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat (प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त)

कार्तिक महीने का पहला प्रदोष व्रत धनतेरस के दिन 29 अक्तूबर 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में हस्त नक्षत्र रहेगा। इसमें शिव जी की पूजा करना शुभ होगा।

End Of Feed