Kartik Purnima 2023 Date: इस दिन है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और महत्व
Kartik Purnima 2023 Date: कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस दिन स्नान,दान का बहुत महत्व होता है। आइए जानते हैं कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और महत्व। यहां जानें सारी जानकारी।



Kartik Purnima
Kartik Purnima 2023 Kab Hai: हिंदू धर्म में तिथि पर्व का बहुत महत्व है। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत करने से लोगों के जीवन में खुशियां आती हैं और इस लिहाज से कार्तिक मास की पूर्णिमा का अपना ही महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से हमारे सभी पाप मिट जाते हैं और महान पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने का और दान पुण्य करने का बहुत महत्व है। इस दिन दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस साल 26 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। आइए जानते हैं पूजा विधि और महत्व के बारे में।
Kartik Purnima 2023 Kab Hai (कार्तिक पूर्णिमा तिथि)इस साल कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर को मनाई जाएगी। इस तिथि का आरंभ 26 नवंबर को 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापम 27 नवंबर को 2 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में उदय तिथि के कारण कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर को है।
कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima Shubh Muhurat)इन दो शुभ समय में आप पूर्णिमा स्नान और दान कर सकते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं। दरअसल, 27 नवंबर, सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का संयोग बनेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 1:35 बजे शुरू होता है और अगले दिन यानी सुबह 6:24 बजे तक रहता है। घंटा। 28 नवंबर.
कार्तिक पूर्णिमा महत्व ( Kartik Purnima Importance)
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान मात्र से ही हमारे सारे पाप दूर हो जायेंगे और परलोक की प्राप्ति होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ-साथ ये विशेष कार्य करते हैं, तो आपको भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी और आपके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आ...और देखें
Ramadan Roza Rakhne Or Kholne Ki Dua: रमजान में रोजा रखते और खोलते समय जरूर पढ़ें ये दुआ
Phulera Dooj 2025: फुलेरा दूज शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, महत्व और उपाय सबकुछ यहां जानें
Phulera Dooj Katha In Hindi: फुलैरा दूज का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानने के लिए पढ़ें इसकी पौराणिक कथा
1 March 2025 Panchang: मार्च की पहली तारीख के शुभ मुहूर्त, त्योहार, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय-सूर्यास्त समय समेत सबकुछ जानें पंचांग से
Ramadan 2025 In India: सऊदी अरब में 1 मार्च से शुरू होगा पाक महीना रमजान, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
'बिग बॉस 18' से निकलते ही दुश्मन बने Shilpa Shirodkar और Vivian Dsena! खुद एक्टर ने बताया रिश्ते का सच
Ikea Delhi-NCR two new stores: आइकिया दिल्ली-एनसीआर में खोलेगी 2 नए स्टोर, 1 अरब यूरो का निवेश
IRCTC Tour Package: गर्मी से मिलेगा छुटकारा, सस्ते में कर आएं सिक्किम और दार्जिलिंग की सैर
Stock market Open on Saturday: आज खुला रहेगा स्टॉक मार्केट! जानें आज NSE-BSE पर ट्रेडिंग का समय
YRKKH Spoiler 1 March: धन-दौलत को कावेरी के मुंह पर मारकर जाएगा अरमान, सच सामने आते ही मोड़ा विद्या से मुंह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited