Karva Chauth Vrat 2024: करवा चौथ व्रत कब है 20 या 21 अक्टूबर? नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और चांद निकलने का समय
Karva Chauth Vrat 2024 (करवा चौथ व्रत कितने तारीख को है): करवा चौथ व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल करवा चौथ किस तारीख को है।

Karva Chauth Vrat 2024
Karva Chauth Vrat 2024 (करवा चौथ व्रत कितने तारीख को है): करवा चौथ व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत सूर्योदय से लेकर रात में चंद्रोदय तक रखा जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि विधान पूजा की जाती है। फिर रात में चंद्र दर्शन करके व्रत खोला जाता है। चलिए जानते हैं इस साल करवा चौथ व्रत कब रखा जाएगा (Karwa Chauth Kab Hai 2024)।
Shradh Purnima 2024 Puja Vidhi
करवा चौथ व्रत कब है 2024 (Karva Chauth 2024)
करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा और अंत 21 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024 (Karva Chauth 2024 Puja Muhurat)
करवा चौथ व्रत पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
करवा चौथ व्रत का समय 2024 (Karva Chauth Vrat Time 2024)
करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम 7 बजकर 54 मिनट पर चंद्र दर्शन के बाद होगा।
करवा चौथ 2024 चांद निकलने का समय (Karva Chauth 2024 Moon Rise Time)
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय समय शाम 07 बजकर 54 मिनट का है।
करवा चौथ पूजा विधि (Karva Chauth Puja Vidhi)
करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सरगी लेकर की जाती है। सरगी में सास अपनी बहू को खाने के लिए भोजन देती है। इसके बाद महिलाएं भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत रखने का संकल्प लेती हैं। शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवी देवताओं की स्थापना की जाती है। इसके बाद एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर, घी इत्यादि चीजें रखनी होती हैं। ये पूजा चांद निकलने से पहले की जाती है। इस दौरान करवा चौथ की कथा भी सुनी जाती है। इसके बाद महिलाएं रात में चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। फिर अपने पति के हाथ से पानी पीकर ये व्रत खोलती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Aaj Ka Panchang 23 March 2025: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारियां पंचांग से

Cheti Chand Date 2025: जानिए कब मनाई जाएगी भगवान झूलेलाल की जयंती 2025 में, यहां देखें चेटी चंड 2025 की डेट

Chaitra Navratri 2025: इस चैत्र नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां अंबे, जानिए माता की इस सवारी के क्या है मायने

Dasha Mata Vrat 2025 Date And Time: दशामाता का व्रत कब रखा जाएगा 2025 में, नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Shani Rashi Parivartan 2025: मार्च में शनि बदल रहे हैं राशि, जानिए किन राशि वालों को शनि साढ़े साती तो किन्हें शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited