Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Vrat Katha Time: करवा चौथ पूजा कैसे करें? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि

Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Katha in Hindi: करवा चौथ की पूजा महिलाएं शाम में करती हैं। इस साल करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:33 से 06:52 तक रहेगा। करवा चौथ की व्रत कथा भी इसी मुहूर्त में करना होगी। अब जानिए करवा चौथ की पूजा विधि विस्तार से यहां।

karwa chauth puja vidhi

Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi And Muhurat In Hindi

Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Katha: करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस साल ये त्योहार 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम में करवा माता की पूजा करती हैं और फिर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। मान्यता है इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पंचांग अनुसार ये व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ता है। करवा चौथ व्रत की पूजा में थाली, मिट्टी के दीपक, मिठाई, कुमकुम, रोली, अक्षत, व्रत कथा पुस्तक, नारियल, छलनी, कपूर समेत तमाम सामग्रियों की जरूरत होती है। यहां जानिए करवा चौथ व्रत की पूजा विधि विस्तार से।

Karwa Chauth Puja Vidhi 2023 (करवा चौथ पूजा विधि 2023)

  • शाम की पूजा के लिए सोलह श्रृंगार करके तैयार हों जाएं।
  • फिर दीवार पर करवा माता का चित्र बनाएं या बाजार से चित्र लाकर दीवार पर लगाएं।
  • इसके बाद चावल के आटे में हल्दी मिलाकर जमीन पर चित्र बना लें।
  • फिर उस चित्र के ऊपर करवा रखें और उसके ऊपर घी का जलता हुआ दीपक रखें।
  • करवा में आप अपनी श्रद्धानुसार 21 या 11 सींकें लगाएं और करवा को खील बताशे, साबुत अनाज से भर दें।
  • इसके बाद भोग के लिए पूड़ियां, मीठा हलवा, खीर आदि बनाएं। ध्यान रखें कि भोजन में प्यार या लहसुन का प्रयोग नहीं करना है।
  • करवा के साथ आप सुहाग की सामग्री भी अवश्य चढ़ाएं।
  • करवा के पूजन के साथ एक लोटे में जल भर कर रखें। इसी लोटे से चन्द्रमा को जल दिया जाता है।
  • इसके बाद करवा चौथ के मंत्रों जाप करें। मंत्र नीचे दिए गए हैं।
  • इसके बाद करवा चौथ की व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
  • फिर रात में चांद निकलने के बाद चंद्रमा को का पूजन कर अर्घ्य दें।
  • इसके बाद छलनी में आटे का दीपक रखकर पहले चांद और फिर पति को देखें।
  • इसके बाद खुद या पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत पूरा करें।
  • इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराके उन्हें यथाशक्ति दक्षिणा दें।
  • अपनी सास को कपड़े, सूखे मेवे, नारियल, मिठाई और फल इत्यादि सामग्री भेंट करें।
  • अगर सास जीवित न हो तो उन्के तुल्य किसी अन्य स्त्री को भेट कर दें।
  • कई जगह इस दिन थाली घुमाने की परंपरा भी निभाई जाती है।
  • इसके लिए शाम की पूजा के समय सबसे पहले एक कलश स्थापित कर लें।
  • फिर उस कलश में जल भर दें और उसके ऊपर आम के पत्ते लगाकर उस पर नारयिल रखें।
  • फिर हाथ जोड़कर करवा माता का आह्वान करें।
  • इसके बाद करवा माता का चित्र अपने सामने लगाएं और पूजा की थाली को कलश के बाईं तरफ से लेते हुए दाईं तरफ तक ले जाएं।
  • फिर दाईं ओर से थाली बाएं हाथ से पकड़कर बाईं ओर लेकर आएं। ऐसा 4 या फिर 7 बार करना है।
  • थाली घुमाने की परंपरा कई महिलाएं साथ मिलकर भी करती हैं लेकिन आप चाहें तो इसे अकेले भी कर सकती हैं।
Karwa Chauth 2023 Samagri List

करवा माता की आरती (Karwa Mata Ki Aarti)

ॐ जय करवा मैया, माता जय करवा मैया
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया
ओम जय करवा मैया
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया.
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया.

Karwa Chauth Mantra (करवा चौथ के मंत्र)

श्रीगणेश का मंत्र - ॐ गणेशाय नमः
शिव का मंत्र - ॐ नमः शिवाय
पार्वतीजी का मंत्र - ॐ शिवायै नमः
स्वामी कार्तिकेय का मंत्र - ॐ षण्मुखाय नमः
चंद्रमा का पूजन मंत्र - ॐ सोमाय नमः
'मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'
'नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited