Karwa Chauth 2024 Date: इस साल जल्दी दिखाई देगा करवा चौथ का चांद, जानिए महिलाएं कब रहेंगी ये व्रत
Karwa Chauth 2024 Date And Time: करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल करवा चौथ व्रत कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और चांद कब निकलेगा।

Karwa Chauth 2024 Date
Karwa Chauth 2024 Date And Time: करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में भगवान गणेश और करवा चौथ माता की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में महिलाएं विधि विधान पूजा करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं (Karwa Chauth Vrat Katha)। फिर रात में चांद निकलने के बाद चांद की पूजा करती हैं। इस व्रत को कई जगह करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत कब है, पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा और चंद्रोदय कब होगा।
करवा चौथ व्रत कब है 2024 (Karwa Chauth Vrat Kab Hai 2024)
इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर, रविवार को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा और इसका समापन 21 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा।
करवा चौथ व्रत का समय 2024 (Karwa Chauth Vrat Ka Time 2024)
करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 9 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 44 मिनट तक रखा जाएगा।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024 (Karwa Chauth 2024 Puja Muhurat)
करवा चौथ पूजा का मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 33 मिनट से शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
करवा चौथ पर चंद्रोदय समय 2024 (Karwa Chauth 2024 Moonrise Time)
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय शाम 7 बजकर 44 मिनट का है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Aaj ka Panchang 28 March 2025: आज है चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी यहां

Solar Eclipse Dos And Don't 2025: सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है तगड़ा नुकसान

30 March 2025 Panchang: इस दिन से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि का होगा शुभारंभ, नोट कर लें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Solar Eclipse 2025, Surya Grahan Sutak Start End Time: सूर्य ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा? जानिए इस दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए

Hindu New Year 2025: हिंदुओं का नया साल इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, पूरे साल मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited