Karwa Chauth 2024 Date In Indian: अक्तूबर के महीने में कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानिए इस व्रत की सारी जानकारी

Karwa Chauth 2024 Date In Indian: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत। यहां नोट करें इस व्रत से जुड़ी सारी जानकारी।

Karwa Chauth 2024 Date

Karwa Chauth 2024 Date

Karwa Chauth 2024 Date In Indian: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। ये व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। ये व्रत पूरे दिन निर्जला रहकर अपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा व्रत माना जाता है। इस दिन स्त्रियां पूरे दिन भूखे, प्यासे रहकर शाम के चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही परिवार में सुख, समृद्धि आती है। इस साल करवा चौथ के व्रत को लेकर बहुत ही कन्फ़्यूज़न है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा और इसकी सारी जानकारी के बारे में।

Karwa Chauth 2024 Date In Indian (करवा चौथ व्रत कब रखा जाएगा 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 20 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024 को रविवार के दिन रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat (करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त)

करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 45 मिनट से लेकर 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में इस मुहूर्त में करवा चौथ की पूजा करना शुभ होगा।

Karwa Chauth 2024 Moon Rise Time (करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय 2024)

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। इस समय में चंद्र दर्शन किया जाएगा और अर्घ्य दिया जाएगा।

Karwa Chauth 2024 Vrat Time (करवा चौथ के व्रत का टाइम 2024)

करवा चौथ का व्रत सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहने वाला है। इतने समय के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। उसके बाद इस व्रत का पारण कर सकती हैं।

Karwa Chauth Pujan Mantra (करवा चौथ पूजन मंत्र)

'मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'
'नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'

Karwa Chauth Puja Vidhi (करवा चौथ पूजा विधि)

  • करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और सरगी खा लें।
  • उसके बाद स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें और निर्जला व्रत का संकल्प लें।
  • फिर सोलह सिंगार करने के बाद पूजा की तैयारी कर लें।
  • उसके बाद मिट्टी के करवे में चावल रखें दे और महिलाएं एक दूसरे को सामान दें।
  • करवा चौथ की कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • शाम के समय चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • फिर छलनी में दीपक रखें और चंद्रमा को देखें। उसके बाद उसी छलनी से अपने पति को देखें।
  • उसके बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर उपवास खोलें।
  • व्रत पूर्ण होने के बाद सुहाग का सामान बांटे और अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें।

Karwa Chauth Importance (करवा चौथ महत्व)

करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए सबसे खास व्रत माना जाता है। ये व्रत पत्नि अपने पति की लंबी आयु के लिए करती है। इस व्रत में करवा माता की पूजा की जाती है चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस व्रत को पूरे विधि- विधान के साथ करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये व्रत विशेषतौर पर उत्तर भारत की महिलाओं द्वारा किया जाता है। इस खास व्रत पर भगवान शिव माता पार्वती और भगवान गणेश जी की पूजा का भी विधान है। इस दिन में सरगी का भी खास महत्व है। सरगी व्रत शुरू करने से पहले खाया जाता है। जो सास के द्वारा बहु को दिया जाता है। जिसमें खाने पीने का सामान और सिंगार का सामान होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited