Karwa Chauth 2024 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, यहां नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Karwa Chauth 2024 Date: करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियों द्वारा पति की दीर्घ आयु के लिए किया जाता है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2024 Date
Karwa Chauth 2024 Date: सनातन धर्म में करवा चौथ के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना जाता है। करवा चौथ व्रत के दिन विवाहित स्त्रियां पूरे दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए भूखे, प्यासे रहकर उपवास करती हैं और शाम के समय में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत का इंतजार सुहागिन स्त्रियों को पूरे साल रहता है। ये व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सबसे उत्तम व्रत में से एक माना जाता है। करवा चौथ का व्रत कुंवारी कन्या भी मनचाहे वर के लिए करती हैं। आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2024 Date (करवा चौथ व्रत 2024)

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथी की शुरुआत 20 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 21 अक्टूबर को प्रातः 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat (करवा चौथ का शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 02 मिनट पर होगा। इस समय में करवा माता की पूजा करें।

Karwa chauth chand time 2024 (करवा चौथ चंद्रदोय का समय)

इस साल 20 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम 7 बजकर 54 मिनट पर होगा। इस समय पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रती महिलाएं अपने व्रत का पारण कर सकती हैं।

करवा चौथ महत्व (Karwa chauth Importance)

हिंदू धर्म शास्त्रों में करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। जिन कन्याओं के विवाह होने में देरी हो रही है। वो कन्याएं भी शीघ्र विवाह के लिए करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं। करवा चौथ के दिन करवा माता की पूजा की जाती है। करवा माता की पूजा करने महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
End of Article
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हु...और देखें

Follow Us:
End Of Feed