Karwa Chauth 2024 Vrat Paran Time: करवा चौथ व्रत का पारण समय और विधि विस्तार से यहां जानें

Karwa Chauth 2024 Vrat Paran Date Time, Shubh Muhurat, Karva Chauth Vrat Paran Vidhi Aur Vrat Kaise Khole: करवा चौथ व्रत का पारण रात में चंद्रमा के दर्शन करने के बाद किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल करवा चौथ व्रत का पारण कब और कैसे किया जाएगा।

Karwa Chauth 2024 Paran Time

Karwa Chauth 2024 Paran Time

Karwa Chauth 2024 Vrat Paran Date Time, Shubh Muhurat, Karva Chauth Vrat Paran Vidhi Aur Vrat Kaise Khole: ज्योतिष अनुसार करवा चौथ व्रत का पारण विधि विधान करना चाहिए। तभी इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। ऐसे में व्रत का पारण रात में चंद्रोदय के बाद होगा। पारण से पहले सुहागिन महिलाओं को विधि विधान करवा माता और शिव परिवार की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही करवा चौथ की कथा भी सुननी चाहिए। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ व्रत पारण का शुभ मुहूर्त और विधि।

Karwa Chauth 2024 Moon Rise Time

करवा चौथ व्रत का पारण समय 2024 (Karwa Chauth Vrat Paran Time 2024)

करवा चौथ व्रत का पारण रात में चंद्र देव की पूजा के बाद किया जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत का पारण समय रात 8 बजे के बाद का है।

करवा चौथ व्रत पारण विधि (Karwa Chauth Vrat Paran Vidhi)

करवा चौथ व्रत का पारण रात में चांद निकलने के बाद किया जाता है। सबसे पहले चांद निकलने के बाद चांद को अर्घ्य दिया जाता है। एक थाली में चंदन, रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई रखकर चांद को दिखाया जाता है। फिर चांद की आरती उतारी जाती है। एक छलनी में दीपक रखकर चांद को देखने के बाद उसी छलनी से पति को देखा जाता है। इसके बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत का पारण किया जाता है। इसके बाद कुछ मीठा जरूर खाएं क्योंकि ये शुभ माना जाता है। व्रत खोलने के बाद अपने घर के बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। फिर अपनी सास को सूट, मेवे, गोला, मिठाई एक थाली में सजाकर दें। इस तरह से व्रत खोलने के बाद पति पत्नी दोनों साथ में सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।

करवा चौथ व्रत 2024 से जुड़ी जानकरी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited