Karwa Chauth Ki Raat Me Kya Karte Hai: करवा चौथ की रात में पति पत्नी क्या करते हैं? पतियों को जरूर निभानी चाहिए ये रस्म
Karwa Chauth Ki Raat Pati Patni Kya Karte Hain: करवा चौथ व्रत रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है। चंद्र देव की पूजा में पत्नी के साथ पति की भी अहम भूमिका होती है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ की रात में पति-पत्नी क्या करते हैं।

Karwa Chauth Ki Raat Pati Patni Kya Karte Hain
Karwa Chauth Ki Raat Pati Patni Kya Karte Hain (करवा चौथ की रात में पति पत्नी क्या करते हैं?): करवा चौथ व्रत की पूजा भले ही शाम में हो जाती है लेकिन इस व्रत का पारण रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। पूरे दिन निर्जला व्रत रहीं महिलाएं रात में अपने पतियों के हाथ से पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोलती हैं। ये इस पर्व की प्रमुख रस्म होती है। जिसे पति के साथ करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। चांद की पूजा के समय पत्नी छलनी से चांद को ही नहीं बल्कि अपने पति को भी देखती है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ की रात में पति पत्नी को क्या करना चाहिए।
Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat, Puja Vidhi
करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं? (Karwa Chauth Ki Raat Pati Patni Kya Karte Hain)
करवा चौथ की रात में पति-पत्नी चांद की पूजा साथ में करते हैं। इस दौरान पत्नी चांद को अर्घ्य देती है। फिर छलनी की ओट से अपने पति को देखती है। इसके बाद पति करवा से पत्नी को पानी पिलाते हैं और फिर कुछ मीठा खिलाकर उनका व्रत संपूर्ण कराते हैं। इसके बाद पति-पत्नी दोनों साथ में भोजन करते हैं। कहते हैं इस विधि से करवा चौथ व्रत का पारण करने से पति-पत्नी का रिश्ता काफी मजबूत रहता है।
करवा चौथ व्रत खोलने के बाद जरूर करें ये काम (Karwa Chauth Vrat Kholne Ke Baad Kya Kare)
करवा चौथ व्रत खोलने के बाद अपनी सास को करवा, मीठे पकवान, कपड़े, फल, नारियल, सूखे मेवे और सुहाग से जुड़ी वस्तुएं देकर पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
करवा चौथ व्रत 2024 से जुड़ी जानकरी
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Ashadha Ashtami 2025: आषाढ़ माह की अष्टमी पर भगवान विष्णु करेंगे कृपा, जान लें विशेष पूजा का सही तरीका, होगा लाभ

19 जून का पंचांग, जानें गुरुवार के दिन का शुभ मुहूर्त, पूजन-व्रत के संयोग, राहुकाल कब लगेगा की जानकारी

Rahu Puja Temple: राहु के कोप से बचने के लिए इन मंदिरों का करें दर्शन, मिलेगी कलयुग के कष्टों से मुक्ति

Shiv Mantra: सावन में हर सोमवार को करें भोलेनाथ के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, सफलता चूमेगी आपके कदम

Aaj Kaun Sa Vrat Hai: आज ही क्यों है कालाष्टमी, इस शुभ मुहूर्त के बिना भी होगी पूजा, दूर करें कंफ्यूजन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited