Karwa Chauth Sargi Food Items: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाना चाहिए,देखें पूरी लिस्ट

Karwa Chauth Sargi Food Items 2023: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक होता है। इस व्रत को निर्जला होकर रखा जाता है। इस व्रत के दिन सूर्योदय से पहले सरगी खाई जाती है। आइए जानते हैं सरगी की थाली में क्या- क्या होना जरूरी है।

karva chauth sargi thali.

karva chauth sargi thali.

Karwa Chauth Ki Sargi Me Kya Khana Chahiye ( करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाना चाहिए): करवा चौथ हिंदू महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वह सुबह से लेकर चंद्रोदय तक कुछ भी नहीं खाती-पीती हैं। व्रत शुरू करने से पहले सास अपनी बहुओं को सरगी देती है ताकि वे पूरे दिन स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रहें। सरगी में पारंपरिक रूप से 7 या 11 तहर के व्यंजन होते हैं। आइए जानते हैं सरगी की थाली में क्या- क्या होना जरूरी है। यहां देखें पूरी लिस्ट हिंदी में।

करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाना चाहिए ( when to eat sargi in karva chauth)

फेनी- फेनी बाजार में आसानी से उपलब्ध है और इसे दूध, चीनी, केसर और सूखे मेवे मिलाकर बनाया जाता है। यह बिल्कुल सेवई के समान है, जिसे तलने के बाद दूध में उबालना पड़ता है। यह खाने में मीठी होती है और भूख को संतुष्ट करके पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करती है।

नारियल पानी - नारियल पानी पीने से शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है और काफी लंबे समय तक प्यास नहीं लगती है।

चाय- जो लोग चाय के बिना नहीं रख सकते उन्हें सरगी के समय चाय पी लेनी चाहिए। ऐसा करना से उन्हें चाय पीने की कमी महसूस नहीं होती है।

पनीर की सब्जी या पराठे- अगर आपको पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए उपवास करना है तो पनीर से बेहतर कुछ नहीं है। उपवास के दौरान यह आपको बहुत ताकत देता है। इसलिए पनीर से बनी चीज जरूर खाएं।

दही- सरगी के समय दही खाना भी बहुत अच्छा होता है। दही खाने से व्रत में काफी एनर्जी मिल जाती है।

दूध- दूध पीने से पेट पूरे दिन भरा हुआ रहता है। इसके सेवन से जल्दी भूख और थकान नहीं लगती है। इसलिए सरगी में दूध पीना चाहिए।

ताजे फल- व्रत के समय पोषण बनाए रखने के लिए ताजे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स- ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर में ताकत आती है। इसलिए सरगी में ड्राई फ्रूट्स खाएं इससे शरीर में पूरे दिन ताकत बनी रहेगी

सरगी के समय में इन चीजों का सेवन करने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। करवा चौथ के व्रत में पूरे दिन चांद को अर्घ्य देने से पहले पानी भी नहीं पिया जाता है। इस कारण सुबह सरगी के समय इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited