Karwa Chauth Sargi Time 2023: करवा चौथ सरगी खाने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा

Karwa (Karva) Chauth Sargi Time 2023: करवा चौथ व्रत की सरगी ब्रह्म मुहूर्त में खाई जाती है। ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से पहले के समय को कहते हैं। सरगी में मुख्य रूप से फेनिया, फल, मेवे, नारियल पानी इत्यादि चीजें शामिल हैं। महिलाएं इन्हीं चीजों को ग्रहण करके करवा चौथ व्रत का प्रारंभ करती हैं।

karva chauth sargi time 2023

Karwa Chauth 2023 Sargi Time: करवा चौथ सरगी खाने का समय

Karwa (Karva) Chauth Sargi Time 2023: करवा चौथ व्रत बिना सरगी लिए अधूरा माना जाता है। ये इस व्रत की मुख्य परंपरा होती है जो सुबह-सवेरे सूर्योदय से पहले निभायी जाती है। अमूमन सरगी व्रत रखने वाली महिला की सास देती है। इस सरगी में फल, सूखे मेवे, फेनिया, मिठाई, कपड़े, इत्यादि चीजें शामिल हैं। महिलाएं इसी सरगी में मिले पकवान को ग्रहण करके अपना निर्जला व्रत शुरू करती हैं। सरगी लेने की रस्म ब्रह्म मुहूर्त में की जाती है। जानिए 2023 में करवा चौथ की सरगी लेने का समय क्या रहेगा (Karwa Chauth Sargi Khane Ka Time 2023)।

Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Puja Time, Samagri List, Moon Rise Time Check Here

Sargi Time For Karwa Chauth 2023 (करवा चौथ सरगी खाने का समय 2023)

करवा चौथ व्रत के दिन सरगी सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में यानि 4 से 5 बजे के बीच ली जाती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार साल 2023 में सरगी लेने का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजे से लेकर 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

Karwa Chauth Ki Sargi Me Kya Khana Chahiye (करवा चौथ सरगी में क्या-क्या खाना चाहिए)

  • दूध और फेनी
  • नारियल पानी
  • सरगी में फल जरूर खाएं
  • फल और मेवे
  • बिना दूध की सेवइयां
  • तिल का पराठा
  • नारियल की बर्फी

What is Karwa chauth sargi (करवा चौथ की सरगी क्या होती है)

सरगी के जरिए सास अपनी बहू को सुहाग का सामान, फल, मिठाई, सूखे मेवे देकर सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देती है। सरगी की थाल में सोलह श्रृंगार की सामग्री के साथ, ड्रायफ्रूट्स, फल और मिठाई आदि चीजें भी शामिल होती हैं। सरगी में मिले व्यंजन को ही बहू ग्रहण कर इस व्रत का आरंभ करती हैं। अगर सास न हो तो ये रस्म जेठानी भी निभा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited