Karwa Chauth Vrat Vidhi 2024: पहली बार करवा चौथ का व्रत कैसे रखें, जान लें इस व्रत की विधि और नियम
Karwa Chauth Vrat Vidhi 2024: करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस व्रत को करने से पहले इस व्रत की पूरी विधि और नियम का जान लेना जरूरी है। आइए जानें पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने की विधि।



Karwa Chauth Vrat Vidhi 2024: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रविवार के दिन रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियों के द्वारा अपनी पति की दीर्घ आयु के लिए रखा जाता है। ये व्रत सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है। करवा चौथ के दिन विधि- विधान के साथ माता लक्ष्मी और शिव जी की पूजा की जाती है। इसके साथ करवा माता की पूजा की जाती है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। यदि आप भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो उससे पहले इस व्रत की विधि और नियम के बारे में जानना जरूरी है। आइए जानें व्रत विधि और नियम के बारे में।
Karwa Chauth Vrat Vidhi (करवा चौथ व्रत विधि)
- करवा चौथ के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- उसके बाद करवा चौथ के व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करें और पूजा करें।
- साफ चौकी पर करवा माता की मूर्ति रखें और विधिवत पूजा करें।
- शाम के समय व्रत कथा का पाठ करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
- चंद्रमा की पूजा के बाद अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलें।
Karwa Chauth Vrat Niyam (करवा चौथ नियम)
- यदि आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो पूजा में सोलह सिंगार करके बैंठे।
- आप इस दिन अपनी शादी का जोड़ा पहन सकती हैं।
- इस दिन का व्रत पूरी निष्ठा के साथ करें और पति के हाथों पानी पीकर ही पूरा करें।
- करवा चौथ के दिन भोजन लहसुन प्याज का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।
- इस दिन विवाहित महिलाएं एक- दूसरे को बायना जरूर बांटे।
- सुहागिन स्त्रियां इस दिन पूरे सिंगार करके कथा पढ़ें और सुनें।
Karwa Chauth Chandra Pujan Time 2024 (करवा चौथ व्रत के दिन चंद्रमा पूजन का समय 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम को शाम 07 बजकर 54 पर होगा। इस दिन चंद्रमा का पूजन का समय शाम को 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन इस समय के बीच में चंद्रमा की पूजा करें और चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें।
करवा चौथ व्रत 2024 से जुड़ी जानकरी
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हु...और देखें
Chaitra Amavasya 2025 Date And Muhurat: 28 या 29, कब है चैत्र अमावस्या? नोट करें तिथि और स्नान दान का शुभ मुहूर्त
Guru Pradosh Vrat Katha: गुरु प्रदोष व्रत कथा, पढ़ने मात्र से होती है धन संपत्ति में वृद्धि
Ramadan Eid 2026 Date: रमजान ईद 2026 डेट कब होगी, जानें किस तारीख पर मनाया जाएगा ये त्योहार
Nirjala Ekadashi 2025 Date: भगवान विष्णु का पावन व्रत होता है निर्जला एकादशी, जानिए इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व से जुड़ी जानकारी यहां
Aaj ka Panchang 26 March 2025: आज है चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारियां पंचांग से
Dance Video: साड़ी पहनकर देसी गर्ल ने किया धांसू डांस, माधुरी के गाने पर मचाया तहलका
Naxalites: छत्तीसगढ़ सुकमा में 8 लाख के इनामी बंडू समेत नौ नक्सलियों ने किया 'आत्मसमर्पण'
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से फिर कटेगा रोहित पोद्दार का पत्ता, अरमान के प्यार में पड़ेगी रुही
चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं आलू का रस, स्किन केयर रूटीन में करें शामिल, दूर होगी ये समस्याएं
Investor Connect Meet: बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार, CM बोले, 'सुशासन का मॉडल स्टेट बन रहा छत्तीसगढ़'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited