Kawad Jal Time 2023: सावन शिवरात्रि पर कावड़ जल कब चढ़ेगा, जानिए सटीक समय

Shivratri Kawad Yatra Jal Time 2023: कावड़ जल चढ़ाने के लिए शिवरात्रि (Shivratri 2023 Date) का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए ज्यादातर कावड़िए सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri Kab Hai) पर शिव का जलाभिषेक (Shivratri Jalabhishek Time 2023)time) करते हैं। जानिए कावड़ जल चढ़ाने का दिन और समय।

sawan shivratri kawad jal time

Kawad Yatra 2023 Jal Date: कावड़ जल चढ़ाने का समय 2023

Kawad Jal Date Time 2023, Shivratri Jal Abhishek Time 2023: सावन महीने का सबसे खास दिन होता है सावन शिवरात्रि। इस दिन बड़ी संख्या में शिव भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक (Sawan Jalabhishek Time 2023) करते हैं। कावड़ जल चढ़ाने के लिए भी सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2023) का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। खास बात ये है कि इस बार श्रावण मास (Sawan Month 2023) में दो शिवरात्रि पड़ रही हैं। सावन की पहली शिवरात्रि (Sawan First Shivratri 2023) 15 जुलाई, शनिवार को है और दूसरी शिवरात्रि 14 अगस्त, सोमवार को पड़ेगी। ये अधिक मास की शिवरात्रि (Adhik Maas Shivratri Date 2023) होगी। जानिए कावड़ जल चढ़ाने का दिन और समय (Kawad Jal 2023 Date And Time)।

कावड़ जल कब चढ़ेगा 2023 (Kawad Jal Date And Time 2023)

कावड़ जल चढ़ाने के लिए सावन महीने की चतुर्दशी तिथि यानी शिवरात्रि का दिन सबसे शुभ माना जाता है। 15 जुलाई दिन शनिवार को सावन शिवरात्रि पड़ रही है ऐसे में शिव भक्त इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। कावड़ जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ समय सुबह 8 बजकर 32 मिनट से सुबह 10 बजकर 8 मिनट तक का रहेगा।

सावन शिवरात्रि 2023 डेट और मुहूर्त (Sawan Shivratri 2023 Date And Muhurat)

  • सावन शिवरात्रि 15 जुलाई, शनिवार को है।
  • सावन शिवरात्रि निशिता काल पूजा समय 16 जुलाई 12:07 AM से 12:48 AM तक रहेगा।
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय 07:21 PM से 09:54 PM तक रहेगा।
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय 15 जुलाई को 09:54 PM से 16 जुलाई 12:27 AM तक रहेगा।
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 16 जुलाई को 12:27 AM से 03:00 AM तक रहेगा।
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 16 जुलाई को 03:00 AM से 05:33 AM तक रहेगा।
  • चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ 15 जुलाई 2023 को 08:32 PM बजे से होगा।
  • चतुर्दशी तिथि की समाप्ति 16 जुलाई 2023 को 10:08 PM बजे पर होगी।
  • शिवरात्रि व्रत का पारण समय 16 जुलाई को 05:33 AM से 03:54 PM तक रहेगा।

क्या दूसरी शिवरात्रि पर जल चढ़ा सकते हैं?

जी हां आप सावन की दूसरी शिवरात्रि पर भी कावड़ जल चढ़ा सकते हैं क्योंकि ये अधिक मास की शिवरात्रि भी बेहद शुभ मानी जाती है। ये शिवरात्रि 14 अगस्त को पड़ेगी।

किसने की थी पहली कावड़ यात्रा?

पौराणिक मान्यताओं अनुसार पहली कावड़ यात्रा भगवान परशुराम ने की थी उन्होंने उत्तर प्रदेश के बागपत के पास स्थित पुरा महादेव का जलाभिषेक किया था। जलाभिषेक करने के लिए परशुराम जी गढ़मुक्तेश्वर से गंगा जी का जल लाए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited