Kanha Ji Ki Chhathi Kab Hai 2024: भगवान कृष्ण की छठी कब है, जानिए इस दिन क्या करते हैं
Krishna Chhathi Kab Hai 2024: जन्माष्टमी के 6 दिन बाद भगवान कृष्ण की छठी मनाई जाती है। जिसे कृष्ण छठी और कान्हा छठी के नाम से जाना जाता है। जानिए इस साल कान्हा छठ कब मनाई जाएगी।

Krishna Chhathi Kab Hai 2024
Kanha Chhathi Kab Hai 2024 (कान्हा जी की छठी कब है 2024): हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद जिस तरह से छठी पूजा की जाती है। ठीक वैसे ही जन्माष्टमी पर कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के बाद उनकी छठी पूजा होती है। सनातन धर्म में छठी पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन बच्चे को नए वस्त्र पहनाए जाते हैं। जानिए भगवान कृष्ण की छठी कब मनाई जाएगी और इसकी पूजा विधि क्या है।
कृष्ण छठी 2024 कब है (Krishna Chhathi Kab Hai 2024)
कृष्ण जन्माष्टमी के 6 दिन बाद कृष्ण जी की छठी मनाई जाती है। इस साल कान्हा जी की छठी 1 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। योग परिघ शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शिव योग लग जाएगा। नक्षत्र अश्लेशा रहेगा। सूर्य देव सिंह राशि में तो चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे।
कृष्ण छठी पूजा विधि (Krishna chhathi Puja Vidhi)
कृष्ण जी की छठी पूजा में उन्हें गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराया जाता है। इसके बाद कान्हा को नए वस्त्र पहनाएं जाते हैं। फिर कान्हा की विधि विधान पूजा की जाती है। उन्हें कई चीजोंं का भोग लगाया जाता है। फिर भगवान के मंत्रों का जाप किया जाता है। इसके बाद बाल गोपाल की आरती होती है। आरती के बाद प्रसाद सभी में बांट दिया जाता है। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के बाद छठी पूजा बेहद जरूरी मानी जाती है। कई जगह छठी पूजा के दिन कढ़ी-चावल जरूर बनाए जाते हैंं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Aaj Ka Panchang 14 March 2025: होली का पंचांग हिंदी में, जानें 14 मार्च का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और रंग खेलने के समय के बारे में

Holi Kab Kheli Jayegi 2025: 14 या 15 मार्च किस दिन होली खेलने का है सबसे शुभ मुहूर्त

Chandra Grahan 2025 Dos And Don'ts: होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करना है सही और क्या करना है गलत

Lakshmi Jayanti 2025: लक्ष्मी जयंती की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, मंत्र, महत्व सबकुछ यहां जानें

Chandra Grahan Sutak Time 2025: 14 मार्च के चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं? जानिए इस दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited