Krishna Janmashtami Bhajan Lyrics In Hindi: श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी...यहां देखें जन्माष्टमी स्पेशल भजन 2024

Krishna Janmashtami Bhajan Lyrics In Hindi (श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी): जन्माष्टमी पर्व से पहले ही भगवान कृष्ण के गानों की सर्च शुरू हो जाती है। अगर आप भी कान्हा के भजनों की तलाश कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं। यहां आपको देखें कृष्ण जन्माष्टमी के सुपरहिट भजनों की लिस्ट।

Krishna Janmashtami Bhajan Lyrics

Krishna Janmashtami Bhajan Lyrics, Shri Krishna Govind Hare Murari Lyrics

Krishna Janmashtami Bhajan Lyrics In Hindi (श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी): इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान कृष्ण के भजनों की काफी ज्यादा धूम रहती है। हर कोई कान्हा के भजनों पर ठिरकता नजर आता है। कई जगह जन्माष्टमी पर बच्चों को राधा-कृष्ण बनाया जाता है और जन्माष्टमी के गानों पर डांस किया जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं जन्माष्टमी के सुपरहिट भजनों का कलेक्शन।

Shri Krishna Govind Hare Murari Lyrics (श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी)

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
हे नाथ नारायण...॥
पितु मात स्वामी, सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
हे नाथ नारायण...॥
॥ श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी...॥
बंदी गृह के, तुम अवतारी
कही जन्मे, कही पले मुरारी
किसी के जाये, किसी के कहाये
है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥
है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥
गोकुल में चमके, मथुरा के तारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
पितु मात स्वामी, सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
अधर पे बंशी, ह्रदय में राधे
बट गए दोनों में, आधे आधे
हे राधा नागर, हे भक्त वत्सल
सदैव भक्तों के, काम साधे ॥
सदैव भक्तों के, काम साधे ॥
वही गए वही, गए वही गए
जहाँ गए पुकारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा॥
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
पितु मात स्वामी सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
गीता में उपदेश सुनाया
धर्म युद्ध को धर्म बताया
कर्म तू कर मत रख फल की इच्छा
यह सन्देश तुम्ही से पाया
अमर है गीता के बोल सारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
पितु मात स्वामी सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देवा
॥ श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी...॥
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे राधे कृष्णा कृष्णा ॥
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे राधे कृष्णा कृष्णा ॥
हरी बोल, हरी बोल,
हरी बोल, हरी बोल ॥
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे राधे कृष्णा कृष्णा
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे राधे कृष्णा कृष्णा ॥

Janmashtami Songs (जन्माष्टमी के गाने)

krishna Janmashtami Bhajan List (कृष्ण जन्माष्टमी भजन लिस्ट)

  • जरा इतना बता दे कान्हा (Jara Itna Bata De Kanha)
  • भजनो को करते करते (Bhajno Ko Karte Karte)
  • जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में (Ji Lenge Sarakaar Teri Sarakaari Me)
  • कान्हा तेरी दीवानी (Kanha Teri Deewani)
  • मोरी लागी लगन मनमोहन से (Mohe Laagi Lagan Man Mohan Se)
  • हम तुम्हारे थे प्रभुजी (Hum Tumhare The PrabhuJi)
  • श्यामा श्याम सलौनी सूरत-भजन (Shyama Shyam Saloni Surat)
  • बता मेरे यार सुदामा रै-भजन (Bata Mere Yaar Sudama)
  • अपना बना लो श्याम-भजन (Apna Bana Lo Shyam)
  • अपनी धुन मेँ रहता हूँ (Apni Dhun Me Rahta Hu Radhe Radhe Kahta Hu)
  • रंग तूने प्रेम का जो मुझपे चढ़ाया है (Rang Tune Prem Ka Jo Mujhpe Chadhaya Hai)
  • फूलों में सज रहे हैं-भजन (Phoolon Mein Saj Rahe Hai)

धरं मधुरं वदनं मधुरं - भजन (Madhurashtakam Adhram Madhuram Vadnam Madhuram)

अधरं मधुरं वदनं मधुरं नयनं मधुरं हसितं मधुरं ।
हृदयं मधुरं गमनं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥१॥
वचनं मधुरं चरितं मधुरं वसनं मधुरं वलितं मधुरं ।
चलितं मधुरं भ्रमितं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥२॥
वेणुर्मधुरो रेणुर्मधुरः पाणिर्मधुरः पादौ मधुरौ ।
नृत्यं मधुरं सख्यं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥३॥
गीतं मधुरं पीतं मधुरं भुक्तं मधुरं सुप्तं मधुरं ।
रूपं मधुरं तिलकं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥४॥
करणं मधुरं तरणं मधुरं हरणं मधुरं रमणं मधुरं ।
वमितं मधुरं शमितं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥५॥
गुञ्जा मधुरा माला मधुरा यमुना मधुरा वीची मधुरा ।
सलिलं मधुरं कमलं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥६॥
गोपी मधुरा लीला मधुरा युक्तं मधुरं मुक्तं मधुरं।
दृष्टं मधुरं सृष्टं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥७॥
गोपा मधुरा गावो मधुरा यष्टिर्मधुरा सृष्टिर्मधुरा ।
दलितं मधुरं फलितं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥८॥
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited