Kumbh Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें कुंभ वार्षिक राशिफल 2024

Kumbh Rashifal 2024 (कुंभ राशिफल 2024), Aquarius Horoscope 2024: नए साल में कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण रहेगा। ऐसे में जानिए आपकी करियर से लेकर लव लाइफ तक पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Kumbh Rashifal 2024 In Hindi, Aquarius Horoscope 2024

Kumbh Rashifal 2024 (कुंभ राशिफल 2024), Aquarius Horoscope 2024: एकादश राशि, कुम्भ राशि का स्वामी शनि होता है।इस राशि के जातक न्यायिक व प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। लॉ के प्रोफेशन में जाते हैं। मकर का भी स्वामी शनि है। वृष, तुला, मकर इसकी मित्र राशियां हैं। कन्या व मिथुन का स्वामी बुध इसका मित्र राशि है। इस राशि के लोग राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता तथा बहुत अच्छे कथावाचक भी होते हैं। शनि बहुत अच्छा लॉयर बनाता है। यदि कारपोरेट वकालत की या क्रिमिनल लॉयर की बात करें तो कुम्भ राशि के जातक इन फ़ील्ड्स में अत्यंत सफल होते हैं। कुम्भ एक आध्यात्मिक राशि है। धर्म से जुड़े बहुत लोग इसी राशि के ही होते हैं। अब जानिए कुंभ वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024।
संबंधित खबरें

कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Kumbh Health Rashifal 2024)

संबंधित खबरें
इस वर्ष सितंबर व 15 अक्टूबर से नवम्बर को छोड़कर शेष समय हेल्थ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। स्किन प्रॉब्लम तथा बोन प्रॉब्लम की संभावना रहेगी। जिनको गले में दिक्कत रहती है तथा जिनको स्किन की समस्या है वो लोग मार्च से मई तक सावधानी बरतेंगे। शनि व मंगल हार्ट पेशेन्ट को फरवरी माह में सावधानी बरतने को कहता है।
संबंधित खबरें
End Of Feed
अगली खबर