Lakshmi Mata Ki Aarti In Hindi: दिवाली की सुबह-शाम जरूर करें मां लक्ष्मी की आरती, देखें ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता आरती के संपूर्ण लिरिक्स

Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi (ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता आरती): दिवाली पर मां लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करने के बाद उनकी आरती जरूर करनी चाहिए। यहां देखें लक्ष्मी जी की आरती के लिरिक्स हिंदी में।

diwali laxmi aarti lyrics in hindi

Laxmi Ji Ki Aarti In Hindi, Lakshmi Mata Ki Aarti In Hindi

Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi (ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता आरती): दिवाली पर मां लक्ष्मी की आरती जरूर की जाती है (Laxmi Ji Ki Aarti)। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही पर्व धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यताओं अनुसार लक्ष्मी जी की आरती करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है (Laxmi Aarti)। कहते हैं जिन पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा रहती है उन्हें आजीवन पैसों की कमी नहीं होती (Laxmi Mata Ki Aarti)। इसलिए धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करने के बाद उनकी आरती जरूर करनी चाहिए (Mahalaxmi Aarti)। यहां देखें लक्ष्मी जी की आरती के लिरिक्स हिंदी में (Lakshmi Aarti In Hindi)।

Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi (लक्ष्मी जी की आरती pdf)

ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मीजी की आरती,जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

Laxmi Ji Ki Aarti In English (लक्ष्मी जी की आरती अंग्रेजी में)

Om Jai Lakshmi Mata
Maiya Jai Lakshmi Mata।
Tumako Nishidin Sevat
Hari Vishnu Vidhata॥
॥ Om Jai Lakshmi Mata ॥
Uma Rama Brahmani
Tum Hi Jag-Mata।
Surya-Chandrama Dhyavat
Naarad Rishi Gata॥
॥ Om Jai Lakshmi Mata ॥
Durga Roop Niranjani
Sukh Sampatti Data।
Jo Koi Tumako Dhyavat
Riddhi-Siddhi Dhan Pata॥
॥ Om Jai Lakshmi Mata ॥
Tum Patal-Nivasini
Tum Hi Shubhdata।
Karma-Prabhav-Prakashini
Bhavanidhi Ki Trata॥
॥ Om Jai Lakshmi Mata ॥
Jis Ghar Mein Tum Rahti
Sab Sadgun Aata।
Sab Sambhav Ho Jata
Man Nahi Ghabrata॥
॥ Om Jai Lakshmi Mata ॥
Tum Bin Yagya Na Hote
Vastra Na Koi Pata।
Khan-Pan Ka Vaibhav
Sab Tumase Aata॥
॥ Om Jai Lakshmi Mata ॥
Shubh-Gun Mandir Sundar
Kshirodadhi-Jata।
Ratna Chaturdash Tum Bin
Koi Nahi Pata॥
॥ Om Jai Lakshmi Mata ॥
Mahalakshmi Ji Ki Aarti
Jo Koi Jan Gata।
Ur Anand Samata
Paap Utar Jata॥
॥ Om Jai Lakshmi Mata ॥
Om Jai Lakshmi Mata
Maiya Jai Lakshmi Mata।
Tumako Nishidin Sevat
Hari Vishnu Vidhata॥
॥ Om Jai Lakshmi Mata ॥

मां लक्ष्मी की आरती के बाद क्या करें

माता लक्ष्मी की आरती संपन्न करने के बाद उनके जयकारे लगाने चाहिए। सभी लोगों को मिलकर बोलना चाहिए-लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय। इसके बाद तुलसी को आरती जरूर दिखानी चाहिए। इसके बाद ही घर के लोगों को आरती लेनी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited