Laxmi Pujan Diwali 2024 Date: दिवाली लक्ष्मी पूजन कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, जानिए सही डेट और शुभ मुहूर्त

Laxmi Pujan Diwali 2024 Date (दिवाली लक्ष्मी पूजन 2024): दिवाली पर मुख्य रूप से लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इस साल लक्ष्मी पूजन की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। आपकी इसी दुविधा को दूर करते हुए हम बताएंगे इस साल दिवाली लक्ष्मी पूजन किस दिन किया जाएगा।

Laxmi Pujan Diwali 2024 Date

Laxmi Pujan Diwali 2024 Date (दिवाली लक्ष्मी पूजन 2024): दिवाली लक्ष्मी पूजन कार्तिक अमावस्या को किया जाता है। इस साल कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya 2024) तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर 03:52 से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 1 नवंबर को 06:16 PM पर होगी। इस तरह से देखें तो अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों ही दिन पड़ रही है। इसी कारण ये कन्फ्यूजन हो रहा है कि आखिर दिवाली लक्ष्मी पूजन किस दिन करना ज्यादा उचित रहेगा। चलिए आपको बताते हैं लक्ष्मी पूजन की सही तारीख (Laxmi Pujan Kis Tarikh Me Hai 2024)।

दिवाली लक्ष्मी पूजन 2024 (Diwali Laxmi Pujan Kab Hai 2024)

दिवाली लक्ष्मी पूजन किस दिन किया जाए? इसे लेकर ज्यादातर विद्वानों का मानना है कि जिस दिन कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि प्रदोष काल से लेकर मध्य रात्रि तक व्याप्त हो, उसी दिन दिवाली पर्व मनाना ज्यादा उचित होता है क्योंकि प्रदोष काल में लक्ष्मी जी का प्रादुर्भाव माना जाता है। वहीं दिवाली के दिन निशीथ काल पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इस वर्ष यानी 2024 में अमावस्या तिथि प्रदोष काल से लेकर निशीथ काल तक 31 अक्टूबर को रहेगी। इसी वजह से दिवाली लक्ष्मी पूजन 2024 के लिए 31 अक्टूबर का दिन ज्यादा उचित माना जा रहा है। हालांकि कुछ विशेष पूजन 1 नवंबर 2024 के दिन भी किये जा सकते हैं। खासकर ऑफिस और कार्यालयों में दिवाली की पूजा करवाने वाले लोगों को इस साल दो दिन मिलेंगे। वो 31 अक्टूबर या 1 नवंबर किसी भी दिन ऑफिस में दिवाली लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं।

दिवाली लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त 2024 (Diwali Laxmi Puja Muhurat 2024)

2024 में दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर की शाम 05:36 से लेकर 8:11 तक रहेगा। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जा सकेगी। तो वहीं लक्ष्मी पूजा के लिए निशीथ काल शुभ मुहूर्त रात 11:39 से लेकर 12:31 तक रहेगा।

End Of Feed