Gupt Navratri 2024 Date: फरवरी में गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है? नोट कर लें सभी तिथियां
Magh Gupt Navratri 2024 Date And Time: साल में चार नवरात्रि आती है जिनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है तो वहीं माघ और आषाढ़ नवरात्रि गुप्त गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए अहम मानी जाती है। साल 2024 की पहली नवरात्रि माघ गुप्त नवरात्रि होगी।

Magh Gupt Navratri 2024
Magh Gupt Navratri 2024 Date And Time (माघ नवरात्रि कब है 2024 में): गुप्त नवरात्रि गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए अहम मानी जाती है। साल में आने वाली 4 नवरात्रि में से माघ गुप्त नवरात्रि का अपना विशेष महत्व होता है। मान्यता है गुप्त नवरात्रि में महाविद्या के 10 स्वरूपों की विधि विधान पूजा-अर्चना करने से समस्त बाधाओं का नाश हो जाता है। इस साल माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक रहेगी। यहां जानिए माघ गुप्त नवरात्रि की सभी तिथियां।
Magh Gupt Navratri 2024 Calendar (माघ गुप्त नवरात्रि कैलेंडर 2024)
नवरात्रि दिन | तारीख | तिथि | अनुष्ठान |
नवरात्रि दिन 1 | 10 फरवरी 2024, शनिवार | प्रतिपदा | मां शैलपुत्री पूजा |
नवरात्रि दिन 2 | 11 फरवरी 2024, रविवार | द्वितीया | मां ब्रह्मचारिणी पूजा |
नवरात्रि दिन 3 | 12 फरवरी 2024, सोमवार | तृतीया | मां चंद्रघंटा पूजा |
नवरात्रि दिन 4 | 13 फरवरी 2024, मंगलवार | चतुर्थी | मां कुष्मांडा पूजा |
नवरात्रि दिन 5 | 14 फरवरी 2024, बुधवार | पंचमी | मां स्कंदमाता पूजा |
नवरात्रि दिन 6 | 15 फरवरी 2024,गुरुवार | षष्ठी | मां कात्यायनी पूजा |
नवरात्रि दिन 7 | 16 फरवरी 2024, शुक्रवार | सप्तमी | मां कालरात्रि पूजा |
नवरात्रि दिन 8 | 17 फरवरी 2024, शनिवार | अष्टमी | मां महागौरी |
नवरात्रि दिन 9 | 18 फरवरी 2024, रविवार | नवमी | मां सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारणा |
- गुप्त नवरात्रि में बाल नहीं कटवाने चाहिए। इसके अलावा बच्चों का मुंडन संस्कार भी नहीं करना चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि में कोशिश करें की भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग नहीं करें।
- इस नवरात्रि के दौरान चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि में बैंगनी, नीले या गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
- इन नौ दिनों में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
Gupt Navratri Ka Mahatva (गुप्त नवरात्रि का महत्व)
माघ महीने की गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 रूपों की अराधना की जाती है। मां दुर्गा के 10 स्वरूपों के नाम इस प्रकार हैं: मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां कमला। इस नवरात्रि के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इन्हें जितना गुप्त रखा जाता है उतनी ही मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Holika Dahan 2025: होलिका दहन क्यों किया जाता है, जानिए इस पर्व की कहानी

Surya Grahan 2025 Date: चंद्र ग्रहण के बाद मार्च में ही लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, अभी से नोट कर लें डेट और टाइम

Chandra Grahan 2025 Pregnancy Effect In Hindi: 14 मार्च के चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाओं को रहना होगा सतर्क, नहीं तो बिगड़ सकती है तबीयत!

Holika Dahan Pujan Samagri: होलिका दहन की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा, यहां चेक करें पूरी सामग्री लिस्ट

Holi Bhai Dooj Date 2025: होली भाई दूज कब है 15 या 16 मार्च, जान लें इसकी सही डेट और मुहूर्त
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited