Magh Navratri 2025 Date: माघ महीने की गुप्त नवरात्रि कब है, जानिए इसका महत्व और पूजा विधि
Magh Navratri 2025 Date: माघ महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस नवरात्रि में भी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल माघ निवरात्रि कब से शुरू हो रही है।

Magh Navratri 2025 Date
Magh Navratri 2025 Date: माघ महीने की नवरात्रि गुप्त रूप से मनाई जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति इस नवरात्रि में मां की पूजा-अर्चना गुप्त रूप से करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा तंत्र-मंत्र की साधना के लिए भी ये नवरात्रि बेहद खास मानी जाती है। इस नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं माघ गुप्त नवरात्रि कब है और इसका महत्व क्या है।
मौनी अमावस्या का आध्यात्मिक महत्व क्या है?
माघ नवरात्रि 2025 तिथि व मुहूर्त (Magh Navratri 2025 Date And Time)
माघ नवरात्रि 2025 | 30 जनवरी से 7 फरवरी |
घटस्थापना मुहूर्त | 09:43 AM से 11:02 AM |
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त | 12:31 PM से 01:15 PM |
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ | 29 जनवरी 06:05 PM |
प्रतिपदा तिथि समाप्त | 30 जनवरी 2025 को 04:10 PM |
मीन लग्न प्रारम्भ | 30 जनवरी 2025 को 09:43 AM बजे |
मीन लग्न समाप्त | 30 जनवरी 2025 को 11:14 AM बजे |
गुप्त नवरात्रि के व्रत रख रहे हैं तो मां दुर्गा की सुबह-शाम पूजा करें। माता की चौकी सजाएं और घटस्थापना करें। प्रतिदिन मां के मंत्रों का जाप करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। माता की आरती उतारें, उन्हें भोग लगाएं। ध्यान रहे कि इस व्रत में अन्न का सेवन नही किया जाता है।
माघ गुप्त नवरात्रि के लाभ (Magh Navratri Benefits)
सनातन धर्म में माघ गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो कोई इस दौरान सच्चे मन से मां की भक्ति करता है उसकी सारी मुरादें पूरी हो जाती हैं। इस दौरान दुर्गा सप्तशती के पाठ का भी विशेष महत्व माना गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Hanuman Puja in Navratri: नवरात्र में हनुमान जी की पूजा क्यों करनी चाहिए, क्या होते हैं लाभ, जानें कैसे करें नवरात्र में बजरंगबली की पूजा

Aaj Ka Panchang 2 April 2025: पंचांग से जानिए चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल के बारे में

Chaitra Navratri 5th Day Maa Skandamata: चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन होती है मां स्कंदमाता की पूजा, यहां देखें मंत्र, कथा, पूजा विधि, आरती, भोग और शुभ रंग की जानकारी

Kanya Pujan Kab Hai 2025: कन्या पूजन कब है 6 या 7 अप्रैल? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Navratri Paran Kab Hai 2025: चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा 6 या 7 अप्रैल? जानिए माता रानी के व्रत खोलने की सही डेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited