Magh Purnima 2024 Upay: माघ पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय, मां लक्ष्मी की बनेगी कृपा
Magh Purnima 2024 Upay: हर महीने में एक पूर्णिमा तिथि आती है। हर मास का पूर्णिमा का अपना एक विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों का करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए। यहां देखें उपाय।

Magh Purnima 2024 Upay
माघ पूर्णिमा डेट 2024 (Magh Purnima 2024 Date )हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन शोभन योग के साथ- साथ रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। एक साथ तीन शुभ योग के निर्माण से इस दिन लक्ष्मी पूजा और चंद्र देव की पूजा से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है।
Magh Purnima 2024 Upay (माघ पूर्णिमा उपाय)
पीपल की पूजा
माघ पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का ही आशीर्वाद मिलता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और दूध मिश्रित जल अर्पित करें।
सफेद वस्तु का दान
माघ पूर्णिाम के दिन सफेद वस्तु जैसे चावल, दूध, सफेद वस्त्र का दान कर सकते हैं। इस दिन इन चीजों का दान करने से धन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि बनी रहती है।
दांपत्य जीवन के लिए
वैवाहिक जीवन में सुख, शांति बनाए रखने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करना चाहिए। इस दिन पति- पत्नी स्नान के बाद एक साथ पीपल के पेड़ के नीचे दूध और जल अर्पित करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ
माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से साधक के आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपका जीवन धन- धान्य से भर जाएगा।
कौड़ियों के उपाय
माघ पूर्णिमा के दिन एक लाल कपड़े में 11 पीले रंग की कौड़ियां लेकर उन्हें बांध दें। उसके बाद शाम में पूजा के समय मां लक्ष्मी को कौड़ियों की पोटली अर्पित कर दें। जब आप कि पूजा समाप्त हो जाए उस पोटली को उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Guruvar vrat: गुरुवार का व्रत कैसे करते हैं, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

3 जुलाई के पंचांग के जानें, शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल का समय, आज कौन सा व्रत है?

Sawan 2025: भोलेनाथ के इस मंदिर में बिना सिर ढके आते हैं भक्त, इकलौते दक्षिणमुखी शिवलिंग के आगे कांपता है काल भी

शनि के वक्री होने से बिगड़ेगी इन राशियों की किस्मत, बड़ी दुर्घटना के प्रबल आसार!

July Purnima 2025 Date: जुलाई में पूर्णिमा कब पड़ेगी, क्या इस पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited