Mahalaxmi Vrat Katha In Hindi 2024: महालक्ष्मी व्रत के दिन करें इस कथा का पाठ, मिलेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

Mahalaxmi Vrat Katha In Hindi 2024: हिंदू धर्म में महालक्ष्मी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। ये व्रत माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित होता है। महालक्ष्मी व्रत के दिन कथा का पाठ करना शुभ होता है। यहां पढ़ें महालक्ष्मी व्रत की कथा।

Mahalaxmi Vrat Katha
Mahalaxmi Vrat Katha In Hindi 2024: महालक्ष्मी व्रत का पर्व विशेष रूप में महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इस व्रत की शुरुआत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होती है और इस व्रत का समापन आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन होता है। इस साल महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत 11 सितंबर 2024 को हुई थी। वहीं इस व्रत का समापन 24 सितंबर 2024 को मंगलवार के दिन होगा। ये व्रत पूरे 16 दिनों तक चलता है। महालक्ष्मी व्रत के दौरान पूरे विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। महालक्ष्मी व्रत के अंतिम दिन महालक्ष्मी व्रत की कथा का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यहां पढ़ें महालक्ष्मी व्रत की कथा।

Mahalaxmi Vrat Katha In Hindi (महालक्ष्मी व्रत कथा)

पौराणिक कथा के अनुसार एक गांव में एक ब्राह्मण रहता था। वह ब्राह्मण भगवान विष्णु को परम भक्त था। वो हर रोज नियमपूर्वक विष्णु जी की पूजा करता है। उसकी भक्ति के प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उसको दर्शन किया और उसका उसकी इच्छानुसार वरदान मांगने के लिए कहा।
ब्राह्मण ने भगवान विष्णु से वरदान में माता लक्ष्मी का अपने घर में वास मांग लिया। ब्राह्मण के ऐसा कहने पर विष्णु जी ने कहा कि यहां पर इस मंदिर में हर रोज के स्त्री आती है और यहां पर गोबर के उपले थापति है। वही माता लक्ष्मी हैं। तुम उनको अपने घर पर आने का आमंत्रण देना। उनके चरण पड़ने से तुम्हारा भंडार भर जाएगा।
End Of Feed