Maha Shivratri Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर शिव की पूजा कैसे करें? यहां जानें सबसे सटीक और सरल पूजा विधि

Maha Shivratri 2024 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: महाशिवरात्रि की पूजा शुभ मुहूर्त में करने का विधान है। पंचांग अनुसार महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त 8 मार्च की देर रात 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। यहां जानिए महाशिवरात्रि पूजा की विधि।

Maha Shivratri 2024 Puja Vidhi In Hindi

Maha Shivratri 2024 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List: महाशिवरात्रि की पूजा कैसे करें? महाशिवरात्रि पर शिव जी की पूजा का सही तरीका क्या है? अगर आप भी इस चीज को लेकर परेशान हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि पूजा की आसान, सरल और सटीक पूजा विधि। जिससे आप भगवान शिव की कृपा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। सबसे पहले तो ये जान लें कि महाशिवरात्रि पर शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा भी होती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए पूजा के समय शिवजी के साथ-साथ मां गौरा की प्रतिमा भी जरूर रखें। अब जानिए महाशिवरात्रि पूजा की विधि।

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट (Mahashivratri Puja Samagri List)

मिट्टी के दीपक, नारियल, कुमकुम, भस्म, केसर, सिंदूर, धूप, बत्ती, घी, शक्कर, दूध, दही, गंगाजल, मधु, गुड़, कपूर, पान के पत्ते, अक्षत, कुशासन, पंचमेवा, फल, मिष्ठान, गन्ने का रस, इलायची, तिल, जौ, चंदन, रुद्राक्ष, मां पार्वती के लिए 16 श्रृंगार या सुहाग का सामन, सुपारी, लौंग, इलायची, वस्त्र, एक रक्षासूत्र, पीली सरसों, बेलपत्र, माचिस, आरती और चालीसा की पुस्तक, फूल, भांग, धतूरा, आम का पत्ता, शमी के पत्ते, दान सामग्री, हवन सामग्री आदि।
End Of Feed