Mahashivratri 2024: घर में इस तरह से करें शिवलिंग की पूजा, यहां जानें पूरी पूजा विधि
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा का विधान है। इस दिन लोग शिव मंदिरों में या घर में ही शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हैं और विधिवत पूजा- अर्चना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन आप घर पर किस तरह से शिवलिंग की पूजा करें। यहां जानें शिवलिंग पूजा विधि।

Shivling Puja Vidhi
Mahashivratri 2024:सभी धार्मिक शक्तियां व देवता शिव में ही समाहित हैं। भोलेनाथ,अनाथों के नाथ, विश्वनाथ तथा कालों को मिटाने वाले महाकालेश्वर शिव परमब्रम्ह हैं। वह साकार व निराकार हैं। साकार में निराकार व निराकार में साकार का दर्शन भगवान शिव में ही होता है। शिवलिंग की पूजा बहुत ही सरल,सहज व समर्पण भाव से करना चाहिए। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से ही शिव प्रसन्न हो जाते हैं।शिव सबके हैं।प्रारब्ध को मिटाने का अमर वरदान शिव ही दे सकते हैं। बिना शक्ति के शिव अधूरे हैं।शिव पूजा के साथ माता दुर्गा की उपासना अत्यंत आवश्यक है।आप घर पर ही वास्तु अनुरूप शिवलिंग रखकर उनकी नियम पूर्वक पूजा करके भगवान शंकर को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शिवलिंग की पूजा और वास्तु के बारे में।
Mahashivratri 2024 Puja Vidhi, Katha, Mantra, Aarti
शिवलिंग की पूजा विधि व वास्तु नियम (Shivling Puja Vidhi And Vastu Niyam)- पूजा घर में नर्मदेश्वर का शिवलिंग पूजा घर में रखें।पूजा घर ईशान दिशा में हो व उसके ईशान दिशा में शिवलिंग रखिये। ईशान मतलब उत्तर पूर्व दिशा होती है।
- अपने घर से जल लेना सीखें। यदि शिव मंदिर किसी पवित्र नदी के तट पर है तो वहां का जल भगवान को अर्पित करें।।
- यदि घर में शिवलिंग स्थापित करना है तो पारद का शिवलिंग घर के पूजा घर में रखकर नीचे अर्घा बनाकर प्रतिदिन भगवान का जलाभिषेक करें। जिधर से जल निकलता है वह उत्तर दिशा में हो।
- शिवलिंग पर पहले सादा जल अर्पित करें।उसमें फूल इत्यादि मत मिलाएं। जल बहुत धीरे धीरे गिराएं व ॐ नमः शिवाय का महामंत्र पढ़ते रहें। दही,दूध व शहद भी भगवान को अर्पित करें। यदि आप व्याधि से पीड़ित हैं तो कुश व गंगाजल जिसे कुशोदक कहते हैं,उसी शिवलिंग पर शिववास के दिन भगवान का रुद्राभिषेक कराएं।
- शिव मंदिर में शिव परिवार अवश्य रखें।इससे परिवार में धन,ऐश्वर्य व शांति आती है।
- यदि मोक्ष व शिवधाम चाहिए तो पवित्र नदियों के जल से भगवान का रुद्राभिषेक करें व हर पल श्वांस में ॐ नमः शिवाय महामंत्र का जप चलता रहे।
- अपने घर में एक पात्र रखें जिसमें कई नदियों का विशेषकर गंगा,जमुना,नर्मदा,गोमती इत्यादि पवित्र नदियों का जल मिलाकर रखें व उनको नित्य शिवलिंग पर चढ़ाएं।
यह सब विधियां अपने घर में ही कर सकते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने व शिवलिंग उपासना की ये सब बहुत सरल विधियां हैं। भगवान शिव को श्री रामकथा बहुत प्रिय है। घर के मंदिर में शिव परिवार के विग्रह के सम्मुख प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। जब पाठ सम्पूर्ण हो जाय तो हवन करके कुछ लोगों को भोजन कराएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Aaj Ka Panchang 8 June 2025: पंचांग से जानिए प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त, आज का राहुकाल और सूर्योस्त समय

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है 10 या 11 जून, नोट कर लें सही तारीख

Nag Panchami 2025 Date: नाग पंचमी कब है 2025 में, क्यों मनाई जाती है?

8 जून को रवि प्रदोष व्रत, पढ़ें इसकी पावन कथा

Devshayani Ekadashi 2025 Date: देवशयनी एकादशी कब है 2025 में, यहां जानिए इसकी सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited