Mahashivratri Fast Rules 2024: महाशिवरात्रि व्रत के दिन क्या कुछ खा सकते हैं, जानिए इस व्रत के नियम

Mahashivratri Fast Rules 2024: महाशिवरात्रि के दिन बाल धोना चाहिए कि नहीं?, periods में शिवरात्रि का व्रत करना चाहिए या नहीं? यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या ना करें।

mahashivratri vrat niyam

Mahashivratri Fasting Rules 2024 Do's and Don'ts

Mahashivratri Fast Rules 2024 (महाशिवरात्रि के दिन क्या करें-क्या ना करें): इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि पर कई श्रद्धालु उपवास भी रखते हैं। लेकिन अगर शिवरात्रि व्रत के दिन या उससे पहले पीरियड्स आ जाएं तो क्या ये व्रत रखना चाहिए या नहीं? इसके अलावा क्या शिवरात्रि के दिन बाल धोना चाहिए? अगर आप भी इन बातों को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो हम आपकी इस दुविधा को करेंगे दूर। शिवरात्रि व्रत के नियमों के बारे में जानने के लिए ये आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

Can We Eat Gajar Ka Halwa in Mahashivratri Fast

गाजर का सेवन व्रत में नहीं किया जाता है। इसके अलावा इस दिन आलू का हलवा बना सकते हैं।

Can We Eat Ice cream In Mahashivratri Fast

महाशिवरात्रि के व्रत में बाहर की आसक्रीम नहीं खानी चाहिए। हालांकि आप घर पर दूध और केसर की आइसक्रीम बनाकर खा सकते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र तोड़ना चाहिए या नहीं?

महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र नहीं तोड़ने चाहिए। शिवरात्रि पूजा के लिए एक दिन पहले ही बेलपत्र तोड़कर रख लेने चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं?

महाशिवरात्रि व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा किसी अन्य नमक का प्रयोग न करें।

महाशिवरात्रि के दिन बाल धोना चाहिए कि नहीं?

महाशिवरात्रि के दिन बाल धो सकते हैं। इस कार्य में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च शुक्रवार के दिन पड़ रही है। वैसे भी शुक्रवार का दिन बाल धोने के लिए उत्तम माना जाता है। महाशिवरात्रि का व्रत शुरू करने से पहले बाल जरूर धोने चाहिए।

periods में शिवरात्रि का व्रत करना चाहिए या नहीं?

अगर महाशिवरात्रि व्रत से पहले आपको पीरियड्स आ जाएं तो इस स्थिति में भी आप ये व्रत रख सकती हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पूजा सामग्री को स्पर्श न करें। साथ ही पूजा में शामिल होने के लिए आप पूजा वाले स्थान से कुछ दूरी पर बैठें। किसी दूसरे से महाशिवरात्रि व्रत की कथा सुनें। इस तरह से आप पीरियड्स में भी ये व्रत कर सकती हैं। लेकिन अगर आप पहली बार ये व्रत शुरू करने जा रही हैं। तो बेहतर होगा कि आप पीरियड्स में इस व्रत की शुरुआत न करें। पीरियड्स में सिर्फ वही महिलाएं ये व्रत रख सकती हैं जो पहले से ही इस व्रत को करती आ रही हैं। इसके अलावा अगर व्रत के दिन पीरियड्स आ जाएं तो आप अपना व्रत पूजा कर सकती हैं।

महाशिवरात्रि पर क्या ना करें (Mahashivratri Par Kya Na Kare)

  • महाशिवरात्रि के दिन काले या नीले रंग के वस्त्र धारण पहनने से बचें।
  • महाशिवरात्रि व्रत रखा है तो अन्न का सेवन न करें। आप दूध या फलों का सेवन कर सकते हैं।
  • महाशिवरात्रि वाले दिन देर तक न सोएं। संभ हो तो रात के समय सोने से बचें।
  • भगवान शिव पर टूटे हुए अक्षत, कटे फटे हुए बेलपत्र और बासी फूल न चढ़ाएं।
  • शिवलिंग पर सिंदूर, तुलसी के पत्ते भी न चढ़ाएं।
  • इस दिन किसी का दिल न दुखाएं।

महाशिवरात्रि पर क्या करें (Mahashivratri Par Kya Kare)

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक या अभिषेक जरूर करें। संभव हो तो महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा करें। इसके अलावा इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करना लाभकारी होता है। इस दिन रात्रि जागरण के समय भगवान शिव के भजन और मंत्रों का जप भी जरूर करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited