Mahavir Jayanti 2024 Date: कब मनाई जाएगी महावीर जयंती, यहां जानिए सही डेट और महत्व

Mahavir Jayanti 2024 Date: महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म के लोग का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व चैत्र चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी महावीर जयंती और क्या है इसका महत्व।

Mahavir Jayanti 2024 Date

Mahavir Jayanti 2024 Date: जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर महावीर जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन हुआ था। जैन संप्रदाय में महावीर जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल वर्धमान महावीर की जयंती 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन जैन धर्म के लोग भगवान महावीर की पूजा करते हैं और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद करते हैं। भगवान महावीर ने दुनिया को पांच सिद्धांत दिए जो आज भी लोगों को समृद्ध जीवन और आंतरिक शांति की ओर ले जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है महावीर जयंती और क्या है इसका महत्व।

Mahavir Jayanti 2024 Date (महावीर जयंती डेट 2024)महावीर जयंती का पर्व हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये पर्व 21 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन जैन धर्म के लोग बहुत ही धूमधाम के साथ महावीर जयंती का त्योहार मनाया जाता है।

जैन धर्म के पांच मुख्य सिद्धांत
  • सत्य
  • अहिंसा
  • अपरिग्रह
  • अस्तेय
  • ब्रह्मचर्य

महावीर जयंती महत्व (Mahavir Jayanti Importance)जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती एक विशेष दिन माना जाता है। भगवान महावीर ने पांच नियम बताए जिनके द्वारा लोग मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन वे भगवान महावीर की पूजा करते हैं और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए उनके द्वारा दिए गए सिद्धांतों पर चलने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भगवान महावीर के जन्मदिन पर लोग भगवान महावीर की पूजा करते हैं और गरीबों को दान देते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

End Of Feed