Makar Rashi Rashifal 2023: मकर राशि को शनि साढ़े साती के कष्टदायी चरण से मिलेगी मुक्ति, खुलेगी किस्मत

Makar Rashi Rashifal 2023 (Capricorn Yearly Horoscope 2023) Makar Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: मकर राशि वालों के लिए साल 2023 कई मामलों में शानदार रहने वाला है। शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) इस साल अपने अंतिम चरण में रहेगी। इस चरण में आपको नौकरी में बेशुमार सफलता प्राप्त होगी। नया साल आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा।

makar rashifal 2023

Mesh Rashi Rashifal 2023: नए साल में मकर राशि वालों पर रहेगी शनि साढ़े साती

मुख्य बातें
  • नए साल में मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण रहेगा
  • वर्ष की शुरुआत में करियर, प्रेम और आर्थिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं
  • मई के बाद का समय आपके लिए शानदार साबित होगा
Makar Rashi Rashifal 2023 (Capricorn Yearly Horoscope 2023) Makar Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: वार्षिक मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार नया साल आपके लिए काफी शानदार साबित हो सकता है। खासतौर से शनि आप पर मेहरबान रहेंगे। शनि साढ़े साती इस साल आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगी बल्कि कुछ न कुछ लाभ देगी। ग्रहों का गोचर और मुख्य रूप से आपके प्रतिनिधि ग्रह शनि देव का गोचर आपके जीवन में कई अहम बदलाव लेकर आएगा। आमदनी में बढ़ोतरी और धन संचय होने की संभावना बनेगी। अब जानें 2023 का अपना विस्तृत वार्षिक राशिफल।

मकर करियर राशिफल 2023 (Makar Career Rashifal 2023)

आपको वर्ष की शुरुआत में करियर में सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि आपके दशम भाव में केतु महाराज विराजमान रहेंगे। आपका नौकरी छोड़ने का भी मन कर सकता है। लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो आने वाले समय में सबकुछ अच्छा होगा। मई के महीना और उसके बाद नवंबर के महीने में आपको अच्छी नौकरी मिलने या नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। अप्रैल के महीने में नौकरी छूटने की स्थिति बन सकती है, लेकिन दूसरी नौकरी मिल जाएगी।

मकर वित्त राशिफल 2023 (Makar Finance Rashifal 2023)

इस वर्ष की शुरुआत में आपको आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। सूर्य बुध द्वादश भाव में रहेंगे जो वित्तीय संतुलन को साधने की कोशिश करेंगे। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा जिसका आपके आर्थिक मामलों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन बीच-बीच में आपको उत्तम सफलता भी मिलेगी। कुल मिलाकर ये वर्ष संतुलन बनाने पर विशेष ध्यान देने के लिए इंगित कर रहा है।

मकर व्यापार राशिफल 2023 (Makar Business Rashifal 2023)

मकर राशि के बिजनेस जगत से जुड़े लोगों के लिए ये साल शुभ साबित होगा और आपको अपने व्यापार में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए भी ये साल शानदार रहेगा। मई से जुलाई के बीच थोड़ी समस्याएं आएंगी। इसलिए इस दौरान निर्णय लेने से बचें और व्यापार जिस तरीके से चल रहा है उसे वैसे ही चलते रहने देना चाहिए। अगस्त से व्यापार में उन्नति होगी आप अपने व्यापार को नई दिशा में आगे बढ़ाएंगे। विशेषकर अक्टूबर से दिसंबर के मध्य में अच्छी सफलता मिलेगी।

मकर धन राशिफल 2023 (Makar Money Rashifal 2023)

मकर राशि वालों को धन के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शनि महाराज के दूसरे भाव में गोचर के बाद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। आप धन का संचय करने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य मामलों पर धन खर्च हो सकता है। नवंबर और दिसंबर के महीनों में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। मार्च और जून के महीने में आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है।

मकर प्रेम राशिफल 2023 (Makar Love Rashifal 2023)

साल की शुरुआत में प्रेम संबंधों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। मंगल महाराज वक्री अवस्था में पंचम भाव में होकर आपके प्यार भरे दिल को तोड़ने का काम कर सकते हैं। आपके प्रेम रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है और आपका रिश्ता भी टूट सकता है। लेकिन फरवरी से लेकर मई के दौरान आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपको इस दौरान रोमांस के अवसर मिलेंगे। इस दौरान आप एक दूसरे के साथ भविष्य के सपने सजाएंगे। लेकिन जनवरी और जुलाई से अगस्त के बीच सतर्क रहना होगा क्योंकि इस दौरान रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। अगस्त से अक्टूबर के बीच आपकी लव मैरिज होने की संभावना भी है।

मकर शिक्षा राशिफल 2023 (Makar Education Rashifal 2023)

मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए नया साल उत्तम रहेगा। वर्ष की शुरुआत भले ही थोड़ी कमजोर होगी लेकिन बाद में स्थिति अच्छी होने लगेगी। फरवरी से अप्रैल के बीच और उसके बाद अगस्त से नवंबर के बीच का समय पढ़ाई में अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा को देने का मूड बना रहे हैं तो आपके लिए जनवरी, फरवरी, जून, अक्टूबर के महीने उत्तम रहेंगे। इस वर्ष पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2023 (Makar Health Rashifal 2023)

इस साल आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको ह्रदय से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा आपको छाती में जकड़न जलन फेफड़ों का संक्रमण आदि समस्या आपको पूरे वर्ष परेशान कर सकती है। किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। खानपान अच्छा रखें।

मकर राशिफल 2023 ज्योतिषीय उपाय (Makar Rashi 2023 Astrological Remedies)

प्रत्येक शनिवार को श्री शनि चालीसा का पाठ करें। संभव हो तो शनिवार के दिन व्रत रखें। श्री शनिदेव जी के किसी भी मंत्र का निरंतर जाप करें। गौमाता को हरा चारा और थोड़ा सा गुड़ खिलाएं। अपनी कुंडली दिखाकर नीलम रत्न धारण कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम न हो तो शनिवार के दिन उड़द की दाल गरीबों में बाटें।

2023 Horoscope Mesh To Meen Rashi In Hindi (सभी राशियों का 2023 का राशिफल)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited