Makar Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें मकर वार्षिक राशिफल 2024

Makar Rashifal 2024 (मकर राशिफल 2024), Capricorn Horoscope 2024: नए साल में मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण रहेगा। ऐसे में आपको कभी अच्छे परिणाम तो कभी अशुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। जानिए ये साल आपकी करियर से लेकर लव लाइफ तक के लिए कैसा रहेगा।

Makar Rashifal 2024, Capricorn Horosocpe 2024 In Hindi

Makar Rashifal 2024 (मकर राशिफल 2024), Capricorn Horoscope 2024: दशम राशि मकर राशि का स्वामी शनि होता है। कुम्भ का भी स्वामी शनि होता है। शनि ज्ञान व न्याय का कारक ग्रह है। शनि विधि में निपुणता व विशेषज्ञता प्रदान करता है। इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान होते हैं।शनि विद्या तथा आत्मबल भी देता है। वृष, तुला तथा मिथुन राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स, लॉ और टीचिंग की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है नीलम। मकर के जातक बहुत अच्छे वक्ता होते हैं। इनकी न्यायिक योग्यता विश्व लेवल की होती है।यह बहुत सुंदर व आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इस राशि का वार्षिक राशिफल2024 निम्नवत है।
संबंधित खबरें

मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Makar Health Rashifal 2024)

संबंधित खबरें
स्वास्थ्य की दृष्टि से 2024 बहुत ही अच्छा वर्ष रहेगा। 15 मार्च के बाद यह वर्ष आपको स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा। आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। लीवर, बीपी तथा श्वांस संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 15 फरवरी तक का समय बहुत बेहतर नहीं है। इस वर्ष कुछ ऐसे मोड़ आएंगे जब आप किसी विशेष कार्य करने की स्थिति में किंकर्तव्यविमूढ़ रहेंगे।
संबंधित खबरें
End Of Feed
अगली खबर