Makar Rashifal, August 2023: मकर राशि वालों का अगस्त महीने का करियर, आर्थिक, लव, पारिवारिक और स्वास्थ्य राशिफल

Makar Rashifal August 2023 (Capricorn Horoscope August 2023): मकर राशि वाले देखें अपना अगस्त महीने का आर्थिक, करियर, लव, पारिवारिक और स्वास्थ्य राशिफल यहां।

capricorn august horoscope 2023

Makar August Rashifal 2023, Capricorn August Horoscope 2023 In Hindi

Makar Rashifal August 2023 (Capricorn Horoscope August 2023): मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती की दशा के कारण अगस्त महीने धन आने की रफ्तार धीमी रहेगी। बृहस्पति चौथे भाव में तीसरे भाव के स्वामी के रूप में मौजूद हैं। इसके प्रभाव से आर्थिक समस्याएं आएंगी। इसके अलावा आपको आपको कई जगह धन खर्च करने की जरूरत भी पड़ सकती है। वहीं मकर राशि के कुछ जातकों को अगस्त महीने में यात्रा से धन लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। चौथे भाव में राहु के प्रभाव से जातकों को परिवार में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस महीने आप अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। केतु के प्रभाव से आप अध्यात्म की ओर बढ़ेंगे। मकर राशि वाले यहां पढ़ें अगस्त महीने का विस्तृत राशिफल।

मकर राशि अगस्त 2023 करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक मकर राशि वालों के करियर के लिहाज से ये महीना उतना अच्छा नहीं रहेगा। आपको करियर में अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन इस महीने विदेश में काम के अवसर मिलने की संभावना है। वहीं शुक्र की अनुकूल स्थिति के कारण आपको करियर में संतुष्टि मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए ये महीना मध्यम परिणाम देने वाला साबित होगा। हालांकि महीने के अंत में आपको अच्छा धन लाभ होने के संकेत हैं।

मकर राशि अगस्त 2023 आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope August 2023)

मकर राशि वालों को आर्थिक मामले में इस महीने अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के परिणाम मिलने की संभावना है। कभी लाभ होगा तो कभी हानि। पैसा आएगा तो जरूर लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा। बचत करने में जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनचाहे खर्चों से इस महीने सावधान रहें। इस महीने आपके लिए सलाह है कि पैसों से जुड़े बड़े निर्णय ना लें, नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। वहीं बिजनेस करने वाले जातकों को इस महीने धन हानि होने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है जिसका असर आपके व्यापार पर पड़ेगा।

मकर राशि अगस्त 2023 स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Health Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार मकर राशि वालों के स्वास्थ्य के लिहाज से ये महीना सामान्य रहेगा। इस राशि के कुछ जातकों को आंखों से जुड़े संक्रमण या दर्द का सामना करना पड़ सकता है। दूसरे भाव में शनि की मौजूदगी के कारण आपको दांतों की समस्या भी हो सकती है। राहु के चौथे भाव में होने से पाचन से संबंधित दिक्कत आने के संकेत भी मिल रहे हैं।

मकर राशि अगस्त 2023 प्रेम व वैवाहिक राशिफल (Capricorn Love Horoscope August 2023)

मकर राशि वालों को इस महीने अपने साथी या प्रिय के साथ विवादों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी से बात करने समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें। नहीं तो दिक्कत में पड़ सकते हैं। जो लोग लंबे समय से प्रेम संबंधों में हैं हो सकता है उन्हें इस महीने अपना रिश्ता थोड़ा बोझिल लगे। बातचीत में कमी और गलतफहमी के कारण आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

मकर राशि अगस्त 2023 पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope August 2023)

इस महीने मकर राशि वालों को परिवार में वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ज्यादातर ग्रह अनुकूल स्थिति में नहीं हैं। जिसके प्रभाव से परिवार में संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। इस महीने परिवार में सामंजस्य की कमी हो सकती है। मकर राशि के जो जातक संयुक्त परिवार में रह रहे हैं उन्हें ज्यादा परेशानी होने वाली है। राहु के चौथे भाव में होने के कारण परिवार में अनचाहा तनाव रहेगा। अगस्त में आपको खानदानी संपत्ति से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि अगस्त 2023 उपाय (Capricorn August 2023 Remedies)

मकर राशि वाले रोजाना 108 बार ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें और 11 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।

अगस्त मासिक राशिफल 2023, चुनें अपनी राशि

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited