Makar Sankranti 2023 Date: दशकों बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है अद्भुत संयोग, ये उपाय कर देंगे आपको मालामाल

Makar Sankranti 2023 Date and Time In India: इस बार दशकों बाद मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग बन रहा है, जब पुण्य काल और महापुण्य काल एकसाथ लगने जा रहा है। यही नहीं इस दिन चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति भी मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा इस दिन शश योग, मालव्य योग और सुकर्मा योग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन नीचे दिए कुछ खास उपाय कर आप मालामाल हो सकते हैं।

मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग, करें यह उपाय

मुख्य बातें
  • 15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पावन पर्व।
  • मकर संक्रांति पर एकसाथ लग रहा है पुण्य काल और महापुण्य काल।
  • इस दिन पंचमहापुरुष योग भी बन रहा है।
Makar Sankranti 2023 Date and Time In India: भारत में मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में गोचर करता है तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति सभी संक्रांति तिथियों में सबसे खास (Makar Sankranti 2023) होती है। इस दिन से सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश (Makar Sankranti 2023 Date) करते हैं। भविष्य पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार राजा भागीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर सूर्यदेव की उपासना करने व गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान आदि करने से सभी कष्टों का निवारण होता है तथा ग्रह दोषों से मुक्ति (Makar Sankranti 2022 kab hai) मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023, रविवार को है। 14 जनवरी की रात 8 बजकर 21 मिनट पर सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे।
संबंधित खबरें
संबंधित खबरें
ज्योतिषशास्त्रों की मानें इस बार दशकों बाद मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग बन रहा है, जब पुण्य काल और महापुण्य काल एकसाथ लगने जा रहा है। यही नहीं इस दिन चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति भी मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा इस दिन शश योग, मालव्य योग और सुकर्मा योग भी बन (Makar Sankranti Par Upay) रहा है। ज्योतिषशास्त्र में इसे पंच महापुरुष योग माना गया है, जो कि काफी शुभ माना जाता है। इस योग में किसी शुभ कार्य की शुरुआत करना अच्छा माना जाता है।
संबंधित खबरें
End Of Feed