Makar Sankranti 2024: मकर संक्राति के दिन गलती से भी ना करें ये काम, जीवन में आ सकती है परेशानी
Makar Sankranti 2024: सनातन परंपरा में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए।



Makar Sankranti 2024: जल्द ही मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस दिन सूर्य अपनी राशि का परिवर्तन करते हैं। मकर संक्रांति के दिन सू्र्य उत्तरायण होता है। इस दिन स्नान दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं। मकर संक्रांति का दिन सूर्य देव को समर्पित है इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि इससे सूर्य देव नाराज हो गए थे। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन काम को नहीं करना चाहिए।
Makar Sankranti Date (मकर संक्रांति डेट 2024)इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन चूड़ा दही खाने की परंपरा है। हर जगह इस त्योहार को अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है।
मकर संक्रांति के दिन क्या ना करें- मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को पूर्णतः सात्विक रहना चाहिए। इस दिन किसी भी तरह के नशे से बचें।
- मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए।
- मकर संक्रांति के दिन किसी भी पेड़ को काटना या छांटना नहीं चाहिए।
- इस दिन बिना स्नान किये भोजन ना ग्रहण करें।
मकर संक्रांति के दिन क्या करें- मकर संक्रांति के दिन गंगा में या किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
- इस दिन स्नान के बाद चूड़ा दही और तिलकुट खाना चाहिए।
- मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ माना जाता है।
- इस दिन खीचड़ी खाने की भी परंपरा है, इसलिए इस दिन खीचड़ी का सेवन करें।
- मकर संक्रांति के दिन अन्न, वस्त्र का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आ...और देखें
Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी को क्यों कहते हैं रंगभरी एकादशी? जानें आमलकी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि
Aaj Ka Panchang 3 March 2025: आज के पंचांग से जानिए फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल, दिशा शूल और उपायों की संपूर्ण जानकारी
Ramadan Time Table 2025 In Hindi: रमजान में कितने रोजा होंगे, क्या रहेगा सहरी-इफ्तार समय, देखें पूरा टाइम टेबल यहां
Taraweeh ki Namaz ka Tarika And Dua: तरावीह की नमाज कैसे की जाती है, इस समय कौन सी दुआ पढ़ी जाती है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी
Ramadan Sehri-Iftar Time Table 2025: रमजान में सहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा, यहां जानिए 30 दिन के रोजों का टाइम टेबल
भतीजे आकाश को मायावती ने क्यों हटाया? दूसरी बार यह झटका, इस बार क्या है इनसाइड स्टोरी
Naagin 7: एकता कपूर के शो में नागिन बन गदर मचाएंगी Avika Gor? खबर फैलते ही एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
Crypto News: ट्रंप का नया क्रिप्टो गेमचेंजर मूव! बिटकॉइन 20% उछला, XRP, Solana और Cardano में तेजी; निवेशकों के लिए सुनहरा मौका?
मेहमानों को चप्पल चुराने से रोकने के लिए मुंबई के होटल का गजब जुगाड़, वायरल फोटो देख छूट जाएगी हंसी
IRCTC Tour Package: ट्रेन से जाएं विदेश, बेहद सस्ता है टूर पैकेज, तीर्थयात्रियों के लिए किया गया है डिजाइन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited