Makar Sankranti 2025 Food: मकर संक्रांति के दिन क्या-क्या खाया जाता है, जानिए तिल का सेवन क्यों है जरूरी
Makar Sankranti Par Kya Khana Chahiye: मकर संक्रांति के दिन लोग तिल, गुड़, चावल और उड़द की दाल से बनी चीजों का सेवन जरूर करते हैं। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति पर क्या खाना चाहिए।

Makar Sankranti Food
Makar Sankranti Par Kya Khana Chahiye (मकर संक्रांति पर क्या खाना चाहिए): मकर संक्रांति पर वैसे तो कई तरह की चीजें खाई जाती हैं। लेकिन सभी में सबसे ज्यादा महत्व तिल का माना गया है। धर्म शास्त्रों अनुसार मकर संक्रांति पर तिल से बनी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। कहते हैं इससे कुडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचता है। इस दिन तिल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति पर क्या-क्या खाया जाता है।
मकर संक्रांति पर क्या खाना चाहिए (Makar Sankranti Par Kya Khana Chahiye)
मकर संक्रांति पर मुख्य रूप से काले तिल और खिचड़ी का सेवन जरूर किया जाता है। लेकिन देश भर में ये पर्व अलग-अलग तरीके से मनाए जाने के कारण इस पर्व से जुड़े व्यंजनों में भी भिन्नता देखने को मिलती है। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति पर कहां क्या खाया जाता है।
मकर सक्रांति पर बिहार और उत्तर प्रदेश का खान-पान (Makar Sankranti Food In Bihar and Uttar Pradesh)
मकर संक्रांति पर बिहार और यूपी में चावल और उड़द की दाल की खिचड़ी जरूर बनाई जाती है। सबसे पहले इस खिचड़ी का कुल देवता को भोग लगाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर खिचड़ी के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आदान-प्रदान करते हैं। इस प्रांत में मकर संक्राति के दिन लोग दही-चूड़ा, गुड़, तिल के लड्डू और लाई का सेवन भी करते हैं।
मकर सक्रांति पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का खान-पान (Makar Sankranti Foods In Chhatisgarh)
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इस दिन खिचड़ी और तिल खाने की परम्परा है। इसके अलावा यहां के लिए इस त्योहार पर गुजिया भी बनाते हैं।
मकर सक्रांति पर दक्षिण भारत का खान-पान (Makar Sankranti Food In South India)
दक्षिण भारत के कई राज्यों में मकर संक्रांति के दिन गुड़, चावल और दाल से पोंगल बनाया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रकार की कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें सूर्य देव को अर्पित करने के पश्चात ही लोग इस प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं। इसके अलावा इस दिन यहां गन्ना खाने की भी परंपरा है।
मकर सक्रांति में पंजाब औरवं हरियाणा का खान-पान (Makar Sankranti Foods In Hariyana and Punjab)
पंजाब और हरियाणा में इस दिन मक्के की रोटी और सरसों का साग खाया जाता है। इसके अलावा इन राज्यों में तिलकूट, रेवड़ी, गजक, मूंगफली एवं मिठाईयां खाने की भी परंपरा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Mahishasura Mardini Stotram: नवरात्रि में जरूर पढ़ें महिषासुर मर्दिनि स्तोत्र, हर परेशानी हो जाएगी दूर

Chaiti Chhath Puja 2025: चैती छठ पूजा कब है, नोट करें नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की डेट

Navratri 2025 Day 4 Maa Kushmanda Aarti, Katha: आज है चौथा नवरात्र, जान लें इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, कथा, आरती सबकुछ

Navratri 2025 Maa Chandraghanta Aarti, Katha: मां चंद्रघंटा की आरती, कथा, मंत्र, भोग, रंग सबकुछ यहां जानें

Lakshmi Panchami 2025: नवरात्रि के पांचवें दिन मनाया जाता है लक्ष्मी पंचमी का त्योहार, जान लें इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited