Mangal Gochar 2024: अक्तूबर के महीने में मंगल करेंगे गोचर, इन चार राशियों की बढ़ेगी मुसीबत

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल गोचर को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ये अक्तूबर के महीने में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर का कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। ऐसे में आइए जानें मंगल गोचर से किन राशियों की मुसीबत बढ़ सकती है।

Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मंगल ग्रह ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं। मंगल ग्रह अक्तूबर के महीने में 20 अक्तूबर को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह को पराक्रम, ऊर्जा और युद्ध का कारक माना जाता है। मंगल के इस गोचर से कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशि के जातक को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंगल गोचर से देश और दुनिया पर नकारात्मक असर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मंगल गोचर से किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को मंगल गोचर से परेशानी हो सकती है।

इन राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत

मेष राशि
मंगल गोचर से मेष राशि के जातक की मुसीबत बढ़ सकती है। इस दौरान आपके परिवार में कलेश की संभावना बढ़ सकती है। इसके साथ ही सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। आपका अपने पार्टनर के साथ तालमेल भी बिगड़ सकता है। इसके साथ बिजनेस में भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति इस समय में सही नहीं होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि को मंगल गोचर के समय में सावधान रहना होगा। इस समय में आपको यात्रा करने से बचना होगा। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। करियर में नुकसान हो सकता है। नई नौकरी के लिए ट्राई कर रहे हैं तो आपको अभी बहुत इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसाय में भारी हानि हो सकती है।
End Of Feed