Mangla Gauri Vrat Katha In Hindi: सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत के दिन करें इस कथा का पाठ, धन, धान्य में होगी वृद्धि
Mangla Gauri Vrat 2024 Katha: मंगला गौरी का व्रत सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। यहां पढ़ें मंगला गौरी व्रत के दूसरे दिन की कथा हिंदी में।

Mangla Gauri Vrat
Mangla Gauri Vrat Katha: सावन मास के दूसरे मंगला गौरी का व्रत आज यानि 30 जुलाई 2024 को रखा जा रहा है। ये व्रत माता पार्वती की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। मंगला गौरी का व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सुहाग के लिए करती हैं और कुंवारी कन्या मनचाहे वर के लिए करती हैं। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो वो भी मंगला गौरी व्रत कर सकते हैं। इस व्रत के प्रभाव से शीघ्र ही शादी हो जाती है। मंगला गौरी का व्रत संतान प्राप्ति के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन मंगला गौरी व्रत की कथा का पाठ करना अच्छा होता है। आइए यहां पढ़ें मंगला गौरी व्रत की कथा।
Mangla Gauri Vrat Katha (मंगला गौरी व्रत की कथा)
प्राचीन कथा के अनुसार एक ब्राह्मण की पुत्री थी। जिसका विवाह एक गरीब ब्राह्मण से हुआ था। उसकी लड़की की सास भी उसको बहुत ही परेशान किया करती थी। उदास और परेशान होकर ब्राह्मण की पुत्री एक दिन जंगल में चली गई। वहां पर उसको एक साधु बाबा मिले। उसने उस साधु को अपनी सारी पीड़ा बताई। साधु ने उसका दुख सुन उसे मंगला गौरी व्रत रखने की सलाह दी । साधु की सलाह मानकर उसने विधिपूर्वक मंगला गौरी का व्रत रखना शुरू कर दिया।
मंगला गौरी के व्रत के असर से उसकी सारी परेशानियां दूर हो गई और उसका घर धन- धान्य से भर गया। उसकी सास भी उसको प्यार करने लगी और घर की स्थिति भी अच्छी हो गई। तब से ही ये व्रत जनमानस में प्रचलित हो गया और सुख, समृद्धि के साथ- साथ अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जानें लगा। मंगला गौरी व्रत को परिवार की सुख, शांति के लिए पांच सालों तक लगातार करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

Weekly Rashifal (22 To 28 June 2025): इस सप्ताह 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिल सकती है बड़ी सफलता, देखें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मंगल देव की कृपा से खुल सकते हैं भाग्य के द्वार, इन प्राचीन मंदिरों में मिलती है शांति और समाधान

Moon Temples Of India: कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो करें भारत के इन 4 प्राचीन और चमत्कारी मंदिरों के दर्शन, दूर होगा चंद्र दोष

22 जून का पंचांग, जानें तिथि, राहूकाल और शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी, देखें आज कौन सा व्रत है

Yogini Ekadashi 2025 Parana Time: योगिनी एकादशी आज, जानें व्रत का पारण समय, पूजा विधि और महत्व
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited