March Monthly Horoscope 2023: मार्च में 3 राशि वालों पर खूब बरसेगा पैसा, जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना

Monthly Horoscope March 2023 (मासिक राशिफल मार्च 2023): मार्च में हिंदुओं का बड़ा त्योहार होली (Holi) मनाया जाएगा। इसके साथ ही इस महीने में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) भी पड़ेगी। कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी मार्च में देखने को मिलेगा। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना।

march horoscope 2023

March Horoscope 2023 In Hindi: मेष से मीन तक सभी राशियों का मार्च का राशिफल यहां जानें

Monthly Horoscope March 2023 (मासिक राशिफल मार्च 2023): मार्च महीने में कई बड़े-ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं मंगल देव 13 मार्च में मिथुन राशि में गोचर शुरू करेंगे। इसके अलावा शुक्र 12 मार्च को मेष राशि में तो बुध 16 मार्च को मीन में अपनी यात्रा शुरू करेंगे। इसके अलावा शनि देव अपनी प्रिय राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। जानिए ग्रहों के इस हेर-फेर के लिहाज से कैसा रहेगा आपके लिए मार्च का महीना।

मार्च राशिफल 2023 (March Horoscope 2023 In Hindi)

मेष मार्च राशिफल 2023 (Aries March Horoscope 2023)

व्यवसाय व नौकरी में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 14 मार्च के बाद नौकरी में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी परिवर्तन के लिए 13 से 25 तक का समय ज्यादा अनुकूल है।पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृषभ मार्च राशिफल 2023 (Taurus March Horoscope 2023)

इस माह नौकरी में 15 मार्च के बाद सूर्य का मीन व गुरु का मीन राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। 06 मार्च तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मिथुन मार्च राशिफल 2023 (Gemini March Horoscope 2023)

राशि स्वामी बुध शुक्र व शनि का अष्टम गोचर बहुत शुभ है। 16 मार्च के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। 16 मार्च के बाद नौकरी में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

कर्क मार्च राशिफल 2023 (Cancer March Horoscope 2023)

इस माह 16 से 26 मार्च के मध्य नौकरी में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। माता का आशीर्वाद लें।

सिंह मार्च राशिफल 2023 (Leo March Horoscope 2023)

इस माह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। 17 से 26 मार्च तक सूर्य का मीन गोचर पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है।प्रतिदिन तिल का दान करें।

कन्या मार्च राशिफल 2023 (Virgo March Horoscope 2023)

इस माह नौकरी में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 14 से 24 मार्च के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं।14 मार्च के बाद सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। 14 से 28 मार्च के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

तुला मार्च राशिफल 2023 (Libra March Horoscope 2023)

इस माह 15 मार्च के बाद बुध व सूर्य का गोचर नौकरी को लेकर उन्नति के अवसर देगा। शुक्र व मंगल के चतुर्थ प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 17 से 25 मार्च के मध्य जाँब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक मार्च राशिफल 2023 (Scorpio March Horoscope 2023)

इस समय मंगल व सूर्य एकसाथ मकर में हैं। 15 मार्च के बाद मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।आईटी व बैंकिंग नौकरी में पदोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।गेंहू का दान करें।

धनु मार्च राशिफल 2023 (Sagittarius March Horoscope 2023)

इस माह गुरु तृतीय व शनि द्वितीय गोचर रत हैं। 16 मार्च के बाद व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।नौकरी में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। शनि व मंगल कर्म के प्रति समर्पण देंगे।

मकर मार्च राशिफल 2023 (Capricorn March Horoscope 2023)

माह के प्रथम सप्ताह चन्द्रमा व शनि नौकरी व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल लाभान्वित करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन चावल का दान करें।सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें,शुक्र का लाभ मिलेगा।

कुंभ मार्च राशिफल 2023 (Aquarius March Horoscope 2023)

माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा तथा बुध गोचर अनुकूल है। 15 मार्च के बाद सूर्य का मीन व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा।प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।

मीन मार्च राशिफल 2023 (Pisces March Horoscope 2023)

गुरु का इस राशि में गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवाएगा। 06 से 15 मार्च तक तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited