Masik Shvratri July 2024: मासिक शिवरात्रि जुलाई में कब मनाई जाएगी, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Masik Shvratri July 2024 Date And Time: मासिक शिवरात्रि हर महीने में पड़ती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा होती है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से मासिक शिवरात्रि का व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यहां जानिए जुलाई में मासिक शिवरात्रि कब है, इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व क्या है।

masik shivratri 2024

Masik Shivratri 2024 July

Masik Shvratri July 2024 Date And Time (मासिक शिवरात्रि जुलाई में कब है 2024): मासिक शिवरात्रि व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत को बेहद प्रभावशाली और फलदायी बताया गया है। कहते हैं जो व्यक्ति इस व्रत को सच्चे मन से रखता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यदि कुंवारी कन्याएं ये व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। संतान प्राप्ति के लिए भी ये व्रत खास माना गया है। चलिए जानते हैं जुलाई में मासिक शिवरात्रि कब पड़ रही है।

मासिक शिवरात्रि जुलाई 2024 डेट और टाइम (Masik Shivratri July 2024 Date And Time)

मासिक शिवरात्रि व्रत 4 जुलाई 2024, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ सुबह 5 बजकर 54 मिनट से हो रहा है और समाप्ति 5 जुलाई की सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर होगी। तो वहीं मासिक शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त रात 12 बजकर 6 मिनट से रात 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि (Masik Shivratri Puja Vidhi)

  • इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें।
  • फिर शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग इत्यादि चीजें जरूर अर्पित करें।
  • इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की पूजा करनी चाहिए।
  • पूजा के समय शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
  • फिर शाम के समय फलाहार ले सकते हैं।
  • इस बात का ध्यान रहे कि इस व्रत में अन्न का सेवन नहीं करना है।
  • फिर शिवरात्रि के अगले दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा कर दान-पुण्य करें। इसके बाद अपना व्रत खोल लें।

मासिक शिवरात्रि का महत्व (Masik Shivratri Ka Mahatva)

मान्यताओं अनुसार मासिक शिवरात्रि व्रत करने से हर मुश्किल कार्य आसान हो जाता है। साथ ही जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ये व्रत उन लड़कियों के लिए भी फलदायी होता है जो मनोवांछित वर पाना चाहती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited