Meen Rashifal, August 2023: शनि साढ़े साती के साये में जानिए कैसे बीतेगा मीन राशि वालों के लिए अगस्त महीना

Meen Rashifal August 2023 (Pisces Horoscope August 2023): मीन राशि वालों को अगस्त महीने में करियर में काफी परेशानियां आ सकती हैं। साथी ही लव लाइफ भी उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। जानिए अगस्त महीने का अपना करियर, आर्थिक, लव, स्वास्थ्य और पारिवारिक राशिफल यहां।

pisces august horoscope 2023

Meen August Rashifal 2023, Pisces August Horoscope 2023 In Hindi

Meen Rashifal August 2023 (Pisces Horoscope August 2023): मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में आपको इस पूरे महीने स्वास्थ्य, धन, करियर और पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। बृहस्पति एक ऐसा ग्रह जो इस महीने मीन राशि वालों को लाभ दे सकता है। इसके प्रभाव से जातक अच्छा धन लाभ कमाने में सक्षम हो सकते हैं। लेकिन राहु दूसरे और केतु आठवें भाव में मौजूद होंगे जिसके कारण धन बचाने में परेशानी आ सकती हैं। इस महीने करियर में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी जाने का भी खतरा रहेगा। अगस्त में सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अब पढ़ें अगस्त महीने का अपना करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक राशिफल विस्तार से यहां।

मीन राशि अगस्त 2023 करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope August 2023)

केतु दूसरे भाव में मौजूद हैं इसके कारण कुंभ राशि वालों को करियर के संबंध में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि करियर का ग्रह है और वो बारहवें भाव में मौजूद है जिसकी वजह से साथी और सीनियर के साथ झड़प हो सकती है। उनका सहयोग ना के ही बराबर मिलेगा। करियर में इस महीने उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। संकेत हैं कि आपको काम में बढ़ते दबाव के कारण नौकरी बदलनी पड़े। जो जातक नौकरी में इस महीने प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें असफलता का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी ये महीना काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा।

मीन राशि अगस्त 2023 आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार मीन राशि वालों को इस महीने अच्छा धन लाभ कमाने में परेशानी आ सकती है। शनि के कारण आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। शेयर में डील करने वाले जातकों को बृहस्पति ग्रह लाभ देगा। लेकिन आप जो धन लाभ कमाएंगे वो तुरंत नहीं कुछ समय बात मिलेगा। धन बचाने की रफ्तार भी इस महीने धीमी रहेगी। किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से आपको अगस्त में बचना चाहिए।

मीन राशि अगस्त 2023 स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Health Horoscope August 2023)

मीन राशि के जातकों को अगस्त के महीने में स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। सातवें भाव में मंगल के होने के कारण आपको मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा। इस महीने आपको पाचन से संबंधित दिक्कतें भी रहेंगी। शनि, राहु और केतु अनुकूल स्थिति में नहीं है जिसकी वजह से आपको सर्दी, खांसी, पैरों और जोड़ों में दर्द संबंधित शिकायत हो सकती है। आपको सलाह है कि इस महीने आप अपनी खाने-पीने की आदतों में बदलाव करें।

मीन राशि अगस्त 2023 प्रेम व वैवाहिक राशिफल (Pisces Love Horoscope August 2023)

मीन राशि वालों को अगस्त में प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में बंधे जातकों को अपने प्रिय के साथ बहस करने से बचना चाहिए। वहीं जो जातक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं उनके रिश्ते में भी तनाव रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए भी ये महीना मुश्किल रहेगा। जो लोग प्रेम संबंध में हैं और शादी की योजना बना रहे हैं बेहतर होगा वो ये फैसला आगे के लिए टाल दें।

मीन राशि अगस्त 2023 पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope August 2023)

इस महीने मीन राशि वालों को परिवार से कम खुशियां मिलने के संकेत हैं। शनि, राहु और केतु के कारण परिवार में अनचाहे विवादों का सामना करना पड़ेगा। शनि के पहले भाव में होने के कारण परिवार में सामंजस्य की कमी रहेगी। परिवार के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करते समय अपनी बोलने पर संयम बरतें।

मीन राशि अगस्त 2023 उपाय (Pisces August 2023 Remedies)

मीन राशि वाले जातक हनुमान जी की पूजा करें। रोजाना 108 बार ॐ गुरवे नम: मंत्र का जाप करें। इससे इस महीने में मिलने वाले अशुभ परिणामों में कमी आएगी।

अगस्त मासिक राशिफल 2023, चुनें अपनी राशि

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited