Budh Gochar 2024: अक्तूबर के अंत में बुध करेंगे गोचर, इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

Budh Gochar 2024: बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। अक्तूबर के अंत में बुध गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशि के जातक की मुश्किल बढ़ सकती है।

Budh Gochar 2024

Budh Gochar 2024

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के चाल और राशि बदलने का असर सारी 12 राशि के जातक पर पड़ता है। ग्रह गोचर से कुछ राशि वालों को फायदा होता है को वहीं कुछ राशि के जातक को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर ग्रह अपने एक निश्चित समय अपनी राशि बदलते हैं। बुध ग्रह अक्तूबर के महीने में अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध ग्रह 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के इस गोचर का असर राशि वालों पर पड़ेगा। इस राशि में बुध पूरे 21 दिनों तक रहने वाले हैं। आइए जानें किन राशि वालों की मुसीबत बढ़ सकती है।

Chopda Puja 2024

इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

मेष राशि

बुध के गोचर से मेष राशि को नुकसान हो सकता है। मेष राशि के जातक को इस समय में यात्रा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही बुध गोचर के समय में रिवार में तनाव का माहौल बनेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। बुध गोचर से सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक के लिए ये बुध गोचर शुभ नहीं रहने वाला है। इस समय में आपको बिजनेस में बुध गोचर से भयंकर घाटा हो सकता है। व्यापार में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। । शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन संबंध में उतार- चढ़ाव आ सकता है। इस दौरान आपको नौकरी में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके कमाई से ज्यादा खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक का बुध गोचर से नकारात्मकता आएगी। नौकरी और बिजनेस में परेशानी बढ़ सकती है। करियर में आपको नुकसान हो सकता है। इस समय में छात्र को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विभिन्न बाधा का सामना करना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited