April Horoscope 2023: मेष, सिंह, कन्या समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल महीना, जानें अप्रैल का राशिफल यहां

April Horoscope 2023 (मासिक राशिफल 2023): अप्रैल में कामदा एकादशी, अक्षय तृतीया, हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2023), मेष संक्रांति जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इसी के साथ कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) भी अप्रैल में ही लगेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना।

april rashifal 2023

April Horoscope 2023: अप्रैल राशिफल 2023, देखें सभी 12 राशियों का अप्रैल का राशिफल

April Horoscope 2023 (मासिक राशिफल अप्रैल 2023): अप्रैल महीने की शुरुआत कामदा एकादशी (kamada ekadashi 2023) के साथ होने जा रही है। इसके अलावा इस महीने हनुमान जयंती, मेष संक्रांति, बरूथिनी एकादशी, अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023) जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ेंगे। इसके साथ ही इस महीने सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) भी लगेगा। ये साल का पहला ग्रहण होगा। इसके अलावा बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन भी होगा। जानिए व्रत-त्योहारों और ग्रहों के गोचरों से भरा ये महीना किन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। जानें अप्रैल का मासिक राशिफल।
इस आर्टिकल में आप जानेंगे मेष अप्रैल राशिफल 2023 (Mesh April Rashifal 2023), वृषभ अप्रैल राशिफल 2023 (Vrishabha April Rashifal 2023), मिथुन अप्रैल राशिफल 2023 (Mithun April Rashifal 2023), कर्क अप्रैल राशिफल 2023 (Kark April Rashifal 2023), सिंह अप्रैल राशिफल 2023 (Singh April Rashifal 2023), कन्या अप्रैल राशिफल 2023 (Kanya April Rashifal 2023), तुला अप्रैल राशिफल 2023 (Tula April Rashifal 2023), वृश्चिक अप्रैल राशिफल 2023 (Vrischika April Rashifal 2023), धनु अप्रैल राशिफल 2023 (Dhanu April Rashifal 2023), मकर अप्रैल राशिफल 2023 (Makar April Rashifal 2023), कुंभ अप्रैल राशिफल 2023 (Kumbh April Rashifal 2023) और मीन अप्रैल राशिफल 2023 (Meen April Rashifal 2023)।

April Horoscope 2023 (अप्रैल मासिक राशिफल 2023)

मेष राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Aries Horoscope For April 2023

05 से 09 अप्रैल तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 14 अप्रैल के बाद नौकरी में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी परिवर्तन के लिए 15 अप्रैल के बाद का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृषभ राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Taurus Horoscope For April 2023

इस माह नौकरी में 14 अप्रैल के बाद गुरु व सूर्य कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। 05 अप्रैल तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Gemini Horoscope For April 2023

राशि स्वामी बुध व शनि का गोचर बहुत शुभ है। 09 से 15 अप्रैल तक छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। 15 अप्रैल के बाद नौकरी में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

कर्क राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Cancer Horoscope For April 2023

इस माह 14 से 21 अप्रैल के मध्य नौकरी में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

सिंह राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Leo Horoscope For April 2023

इस माह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। यात्रा के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। सूर्य का मेष गोचर 14 अप्रैल के बाद पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गुड़ का दान करें।

कन्या राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Virgo Horoscope For April 2023

इस माह बिजनेस में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 16 अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल होते हैं। 15 अप्रैल के बाद सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। 14 से 22 अप्रैल के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

तुला राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Libra Horoscope For April 2023

इस माह 14 अप्रैल के बाद सूर्य व शुक्र का गोचर नौकरी को लेकर उन्नति के अवसर देगा। 09 के बाद चन्द्रमा के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 14 से 21अप्रैल के मध्य नौकरी में पदोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Scorpio Horoscope For April 2023

14 अप्रैल के बाद राशि स्वामी मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। आईटी व बैंकिंग नौकरी में पदोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें।तिल का दान करें।

धनु राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Sagittarius Horoscope For April 2023

इस माह गुरु व शनि व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। 14 अप्रैल के बाद आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। नौकरी में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।

मकर राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Capricorn Horoscope For April 2023

माह के प्रथम सप्ताह चन्द्रमा का मीन व राशि स्वामी शनि मकर में रहकर नौकरी व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल तथा 14 अप्रैल के बाद सूर्य लाभान्वित करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

कुंभ राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Aquarius Horoscope For April 2023

माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा का द्वितीय, गुरु शुक्र का कुम्भ व सूर्य का द्वितीय गोचर अनुकूल है। 14 अप्रैल के बाद सूर्य का मेष गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।प्रति बुधवार को उड़द दान करें।

मीन राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Pisces Horoscope For April 2023

शुक्र का द्वादश व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर धार्मिक कार्य करवाएगा। 02 से 09 अप्रैल तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited