Monthly Horoscope December 2022: दिसंबर में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें राशि अनुसार अपना दिसंबर का राशिफल

Monthly Horoscope December 2022 (दिसंबर मासिक राशिफल 2022): सभी 12 राशियों का दिसंबर महीने का लव राशिफल, स्वास्थ्य राशिफल, आर्थिक राशिफल और उपाय यहां जानिए।

december masik rashifal 2022.

December Horoscope 2022 In Hindi: दिसंबर राशिफल 2023

Monthly Horoscope December 2022 (मासिक राशिफल दिसंबर 2022): इस माह के प्रारंभ में सूर्य,बुध व शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर, गुरु मीन, राहु मेष, मङ्गल वृष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। दिसम्बर के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा पूर्वाभाद्रपद के प्रथम चरण में प्रवेश करते हुए बव करण व हर्षण योग में माह के शुभाशुभ पथ पर अग्रसर होते हुए कुम्भ व मकर को विशेष लाभ देने जा रहा है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। 16 दिसम्बर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे जो कि गुरु की अपनी राशि है। इस माह मेष व सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। वृष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत 2022 दिसम्बर माह का राशिफल--

दिसंबर मासिक राशिफल 2022 (December Rashifal 2022)

मेष- 05 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 16 दिसम्बर के बाद जाँब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जाँब परिवर्तन के लिए 17 से 23 दिसम्बर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल है।पीला व नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
वृष-इस माह जाँब में 07 दिसम्बर से 11 दिसंबर तक कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। 06 दिसम्बर तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
मिथुन- राशि स्वामी बुध,सूर्य व शुक्र का खष्ठम गोचर संघर्षमय है।पॉलिटिक्स के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। 15 दिसम्बर के बाद जाँब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।प्रतिदिन अन्न का दान करें।
कर्क-इस माह जाँब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
सिंह-इस माह जाँब में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।यात्रा के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा का मीन गोचर 02 दिसम्बर के बाद फिर 09 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।प्रति बुधवार को उड़द का दान करें।
कन्या- इस माह गृह निर्माण में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।16 दिसम्बर के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल होते हैं।16 दिसम्बर के बाद सूर्य व बुध गोचर धन का आगमन कराएगा। 07 से 12 फिर 23 से 25 दिसंबर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है।प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।
तुला-इस माह 15 दिसम्बर के बाद सूर्य का धनु व शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर जाँब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। 02 दिसम्बर के बाद चन्द्रमा के मीन फिर 06 के बाद वृष गोचर के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।17 से 23 दिसम्बर के मध्य जाँब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।
वृश्चिक- 16 दिसम्बर के बाद राशि स्वामी मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जाँब में प्रोन्नति संभावित है।शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।अन्न दान करें।
धनु- इस माह गुरु मीन व शनि मकर में व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।जाँब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें।हनुमान जी की नित्य पूजा करते रहें।
मकर- माह के प्रथम सप्ताह चन्द्रमा का द्वितीय व राशि स्वामी शनि इसी राशि में रहकर जाँब व व्यवसाय में लाभ देंगे। द्वितीय गुरु लाभान्वित करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन सात अन्न का दान करें।
कुम्भ-माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा का इस राशि में ,गुरु का मीन व सूर्य का वृश्चिक गोचर अनुकूल है। 16 दिसम्बर के बाद सूर्य का धनु गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा।प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।प्रति शनिवार को तिल का दान करें।
मीन- गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्य करवाएगा। 06 से 09 दिसम्बर तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ व छात्र लाभान्वित होंगे। व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited