Monthly Horoscope December 2022: दिसंबर में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें राशि अनुसार अपना दिसंबर का राशिफल

Monthly Horoscope December 2022 (दिसंबर मासिक राशिफल 2022): सभी 12 राशियों का दिसंबर महीने का लव राशिफल, स्वास्थ्य राशिफल, आर्थिक राशिफल और उपाय यहां जानिए।

December Horoscope 2022 In Hindi: दिसंबर राशिफल 2023

Monthly Horoscope December 2022 (मासिक राशिफल दिसंबर 2022): इस माह के प्रारंभ में सूर्य,बुध व शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर, गुरु मीन, राहु मेष, मङ्गल वृष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। दिसम्बर के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा पूर्वाभाद्रपद के प्रथम चरण में प्रवेश करते हुए बव करण व हर्षण योग में माह के शुभाशुभ पथ पर अग्रसर होते हुए कुम्भ व मकर को विशेष लाभ देने जा रहा है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। 16 दिसम्बर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे जो कि गुरु की अपनी राशि है। इस माह मेष व सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। वृष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत 2022 दिसम्बर माह का राशिफल--
संबंधित खबरें

दिसंबर मासिक राशिफल 2022 (December Rashifal 2022)

संबंधित खबरें
मेष- 05 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 16 दिसम्बर के बाद जाँब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जाँब परिवर्तन के लिए 17 से 23 दिसम्बर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल है।पीला व नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
संबंधित खबरें
End Of Feed