Monthly Horoscope December 2023: दिसंबर में किसकी चमकेगी किस्मत तो किन्हें रहना होगा सतर्क, जानें मासिक राशिफल से

Monthly Horoscope December 2023 (मासिक राशिफल दिसंबर 2023): साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर कई राशियों के लिए लकी साबित होगा। करियर में बेहद शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। यहां जानिए दिसंबर का मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope December 2023

Monthly Horoscope December 2023

Monthly Horoscope December 2023 (मासिक राशिफल दिसंबर 2023): दिसंबर का महीना मेष राशि वालों की बिजनेस लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वहीं वृषभ राशि वालों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मिथुन जातक नौकरी में लापरवाही न बरतें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। सिंह राशि वाले इस महीने करियर में अपार सफलता प्राप्त करेंगे। कन्या राशि वाले दिसंबर में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते नजर आएंगे। अब जानिए सभी 12 राशियों का दिसंबर का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि दिसंबर राशिफल (Aries December Horoscope)

16 दिसम्बर तक व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। 17 दिसम्बर से 26 दिसंबर तक हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 12 दिसम्बर से 24 दिसंबर तक जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। 17 दिसम्बर के बाद छात्रों को सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को अन्न दान करें। प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

वृषभ राशि दिसंबर राशिफल (Taurus December Horoscope)

व्यवसाय में 17 दिसम्बर के बाद आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 17 दिसम्बर से 25 के मध्य जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस माह कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। आध्यात्मिकता को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को चावल का दान करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

मिथुन राशि दिसंबर राशिफल (Gemini December Horoscope)

इस माह 05 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के मध्य का समय बहुत ही बेहतर है। 15 दिसम्बर के बाद जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। 17 दिसम्बर के बाद सूर्य का धनु में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक मंगलवार को गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि दिसंबर राशिफल (Cancer December Horoscope)

यह माह छात्रों तथा शिक्षा से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है। 06 से 15 दिसम्बर के मध्य वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में बुध व शुक्र गोचर आपकी मदद करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

सिंह राशि दिसंबर राशिफल (Leo December Horoscope)

04 से 12 दिसम्बर तक जॉब में सफलता का समय है। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में 05 से 17 दिसम्बर तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। 14 दिसम्बर तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें।

कन्या राशि दिसंबर राशिफल (Virgo December Horoscope)

यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस माह आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। श्री गणेश जी की उपासना करते रहें।

तुला राशि दिसंबर राशिफल (Libra December Horoscope)

चन्द्रमा, शुक्र व सूर्य गोचर 17 दिसम्बर के बाद बहुत ही शुभ है। यह माह छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य व मंगल 18 दिसम्बर के बाद व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। 12 से 19 दिसम्बर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक राशि दिसंबर राशिफल (Scorpio December Horoscope)

इस माह व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे जिससे धन का आगमन होगा। 16 दिसम्बर के बाद जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। 01 से 07 दिसम्बर के मध्य स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि दिसंबर राशिफल (Sagittarius December Horoscope)

इस माह 17 दिसम्बर के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल, तेल इत्यादि का शनिवार को दान करते रहें। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि दिसंबर राशिफल (Capricorn December Horoscope)

इस माह आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। छात्रों को अपने शिक्षा में विशेष सफलता मिलेगी। माह के प्रथम सप्ताह में जॉब सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगे। 16 दिसम्बर से 24 तक स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

कुंभ राशि दिसंबर राशिफल (Aquarius December Horoscope)

इस माह आपको जॉब व व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। 17 दिसम्बर के बाद व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। इस माह घर या जमीन क्रय करने की बाधाएं दूर होंगी। नीला रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को बुध के बीज मंत्र का जप करें व उड़द का दान करें।

मीन राशि दिसंबर राशिफल (Pisces December Horoscope)

17 से 24 दिसम्बर के मध्य कोई बहुत बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। यह माह आपके लिए उपलब्धियों का है। गुरु व शनि माह के प्रथम सप्ताह में जॉब की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited