Monthly Horoscope May 2023:महीने की शुरुआत में ही कर्क व मीन राशियों पर होगी धन की बारिश, जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह महीना
Monthly Horoscope May 2023 (मासिक राशिफल मई 2023): मई महीने की शुरुआत होने को है। ग्रह-नक्षत्र के प्रभाव से सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेंगे। ऐसे में तुला, धनु व मकर राशियों की सोई हुई किस्मत जाग उठेगी। वहीं, कर्क, सिंह, वृश्चिक राशियों के जातकों को व्यपार, नौकरी और व्यवसाय में खूब फायदा होगा। जानिए सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से।

May Month 2023 Horoscope
Monthly Horoscope May 2023 (मासिक राशिफल मई 2023): मई माह का राशिफल- सुजीत जी महाराज- इस माह गुरु,सूर्य व बुध मेष, शुक्र वृष,मङ्गल मिथुन,केतु तुला तथा शनि कुम्भ राशि में रहेंगे। 15 मई 2023 को सूर्य मेष से वृष में जाएंगे व वहाँ 30 दिन गोचर करेंगे।इस माह मेष,कर्क व मीन राशि के छात्र सफल रहेंगे। तुला, मकर व मेष राशि के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। मीन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मिथुन के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कुम्भ व मकर के लोग भी संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल-
मई माह का राशिफल (May Month 2023 Horoscope):
1. मेष- यह माह व्यवसाय में सफलता का है। 15 मई के बाद जाँब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी।05 से 15 मई के बीच वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न का दान करें।
2. वृष- जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 04 मई के बाद मंगल गोचर लाभप्रद है। 15 से 22 मई के मध्य जाँब परिवर्तन का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। मकर राशि का सहयोग लें।
3. मिथुन- इस माह जीवन को नई दिशा देंगे । 04 मई के बाद जाँब में परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगत से प्रसन्न रहेगा। घर पर ही माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा रंग शुभ है। 15 के बाद सूर्य का गोचर धन लाभ कराएगा।
4. कर्क- छात्रों की 04 मई के बाद जाँब सर्च करने में सफलता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी रंग शुभ है। 04 से 15मई के मध्य व्यवसाय में अच्छी प्रगति हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी की विधिवत घर पर ही पूजा श्रेयष्कर है।
5. सिंह- 04 से 15 मई के मध्य व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 17 से 22 मई के मध्य घर पर ही धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।
6. कन्या- 04 से 10 मई के मध्य छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। घर पर ही हर बुधवार को श्री गणेश जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है।
7. तुला- 05 से 15 मई व फिर अंतिम सप्ताह में व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 16 से 23मई के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। घर पर ही दुर्गा जी की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। ससुराल का सहयोग लें।
8. वृश्चिक- 4 मई से 16 के मध्य अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 मई के बाद जाँब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। 17 मई के बाद जाँब में प्रमोशन का संयोग बन सकता है।
9. धनु- 11 मई के बाद व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। कन्या व मकर राशि का सहयोग लें। धन का आगमन होगा। 04 मई के बाद जाँब परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है।
10. मकर- 04 से 16 मई के मध्य जाँब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। तुला व मेष राशि का सहयोग लें। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार को घर पर ही श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। नीला रंग शुभ है।
11. कुम्भ- 05 से 11 मई के मध्य धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। मकर व वृष राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है। शनिवार को उड़द का दान करें। इस माह पिता का खूब आशीर्वाद लें।
12. मीन- 04 से 11मई के मध्य जाँब में उन्नति है। 15 मई के बाद व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। 18 से 27 मार्च के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है।घर पर ही प्रतिदिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन 2025 में कब-कब हैं प्रदोष व्रत, इस लिस्ट से नोट करें सही तारीख

Vinayak Chaturthi Vrat Katha: विनायक चतुर्थी पर करें इस कथा का पाठ, हर मनोकामना पूरी करेंगे गणपति

Vinayak Chaturthi Today: आज है वरद विनायक चतुर्थी, गणपति के इन मंत्रों का करें जाप, विघ्नहर्ता होंगे प्रसन्न

वरद विनायक चतुर्थी पर बन रहे ये शुभ संयोग, 28 जून के पंचांग से जाने राहुकाल का समय, दिशा शूल सबकुछ

Sawan 2025: इन ज्योतिर्लिंगों के उपलिंग भी हैं इतने ही शक्तिशाली, दर्शन मात्र से ही बरसती है भोलेनाथ की कृपा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited