Monthly Horoscope November 2023: मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों पर होगी धन की बरसात, जानें नवंबर का राशिफल यहां

Monthly Horoscope November 2023: यहां देखें मेष नवंबर राशिफल, वृषभ नवंबर राशिफल, मिथुन नवंबर राशिफल, कर्क नवंबर राशिफल, सिंह नवंबर राशिफल, कन्या नवंबर राशिफल, तुला नवंबर राशिफल, वृश्चिक नवंबर राशिफल, धनु नवंबर राशिफल, मकर नवंबर राशिफल, कुंभ नवंबर राशिफल और मीन नवंबर राशिफल।

november 2023 masik rashifal in hindi

November 2023 Horoscope In Hindi: यहां देखें सभी 12 राशियों का नवंबर का राशिफल

Monthly Horoscope November 2023 (मासिक राशिफल नवंबर 2023): नवंबर का महीना सभी 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव लेकर आएगा। ये बदलाव कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा तो कुछ के लिए नकारात्मक। मेष राशि के लोगों को नौकरी में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। तो वहीं वृषभ राशि वालों को इस महीने संघर्ष करने पड़ेंगे। जबकि मिथुन राशि वालों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अब जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का नवंबर का राशिफल विस्तार से यहां।

November Horoscope 2023 In Hindi

मेष राशि नवंबर राशिफल (Aries November Horoscope 2023)

यह माह राजनीति में सफलता का है। 17 नवम्बर के बाद जाँब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 04 से 08 नवम्बर के बीच व्यवसाय को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगलवार को मूंग का दान करें।

वृषभ राशि नवंबर राशिफल (Taurus November Horoscope 2023)

राशि स्वामी शुक्र व बुध का गोचर शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 16 से 23 नवम्बर के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। बड़े भाई का सहयोग लें। तिल का दान करें।

मिथुन राशि नवंबर राशिफल (Gemini November Horoscope 2023)

इस माह व्यवसाय को नयी दिशा देंगे। 16 नवम्बर के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

कर्क राशि नवंबर राशिफल (Cancer November Horoscope 2023)

जॉब में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 08 से 15 नवम्बर तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। 17 से 23 के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी 03 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है। प्रतिदिन गो माता को भोजन दें।

सिंह राशि नवंबर राशिफल (Leo November Horoscope 2023)

गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 17 से 27 नवम्बर के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है। पिता को खुश रखने से सूर्य का प्रभाव सकारात्मक होता है।

कन्या राशि नवंबर राशिफल (Virgo November Horoscope 2023)

जॉब में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। स्थितियां आपके अनुकूल हैं। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष व कुंभ राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार मन्दिर में श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला राशि नवंबर राशिफल (Libra November Horoscope 2023)

इस माह के 07 से 16 नवम्बर के मध्य व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 16 से 22 नवम्बर के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लें।कन्या या मकर राशि का मित्र कोई बड़ा लाभ देगा।

वृश्चिक राशि नवंबर राशिफल (Scorpio November Horoscope 2023)

16 नवम्बर के बाद सूर्य व मंगल का गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 नवम्बर के बाद सूर्य इसी राशि में रहेंगे।जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से मंगल अनुकूल होते हैं।

धनु राशि नवंबर राशिफल (Sagittarius November Horoscope 2023)

शुक्र इस समय इसी राशि में है।इस माह के प्रथम सप्ताह में जॉब को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। 15 से 23 नवम्बर के मध्य धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे। गुरु व सूर्य लाभ देंगे। गुरु का मकर गोचर लाभप्रद है।

मकर राशि नवंबर राशिफल (Capricorn November Horoscope 2023)

शनि राजनीतिज्ञों के लिए शुभ फलदायी हैं। शुक्र बैंकिंग सेवा के लिए लाभप्रद हैं। जॉब में प्रमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करते रहें।

कुंभ राशि नवंबर राशिफल (Aquarius November Horoscope 2023)

सूर्य 16 नवम्बर के बाद राशि से दशम रहेंगे। धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। कन्या व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। इस माह भगवान शिव का आशीर्वाद लें। माता का चरण स्पर्श चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाएगा। अन्न दान करते रहें।

मीन राशि नवंबर राशिफल (Pisces November Horoscope 2023)

17 नवम्बर के बाद सूर्य नवम यानी भाग्य भाव में गोचर करेंगे। जॉब में उन्नति है। सेकेंड वीक में व्यवसाय में उन्नति रहेगा। 13 से 20 नवम्बर के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। शनिवार को तिल दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited